Weather Forecast : पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) आ रहा है। इसके कारण कई इलाकों में झमाझम बारिश (Heavy Rain) होगी। कई इलाकों में गरज चमक (lightning) के साथ छिटें पड़ेंगे। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके में ओलावृष्टि (Hailstorm) भी होगी। कई प्रदेशों में हवाएं (gusty winds) भी तेज चलेंगी।

Weather forecast : फरवरी में एक बार फिर तापमान नीचे गिरने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने बताया है कि 17 फरवरी 2024 को नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज चमक (Lightning and Gusty Wind) के साथ देश के उत्तर पश्चिमी इलाके में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश(Rain) होगी।
मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को ओलावृष्टि (Hailstorm) भी देखने को मिल सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं (gusty winds)पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 18 से 20 फरवरी तक ठिठुरन बढ़ाएंगी। इस मौसम चक्र से जम्मू कश्मीर, लदृदाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड प्रभावित होंगे।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि जम्मू कश्मीर, लददाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 18 से 20 फरवरी तक जबरदस्त बारिश होगी। वहीं 20 फरवरी को उत्तराखंड में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि जम्मू कश्मीर, लददाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बहुत ही खतरनाक बारिश होने जा रही है।
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 18 फरवरी को जम्मू में बर्फबारी होगी। 18 व 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होगी। वहीं उत्तराखंड में 18 से 20 फरवरी को बर्फबारी होगी। ऐसे में यहां भी तापमान में गिरावट आएगी। इसके कारण एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ जाएगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने छिटपुट बारिश से लेकर मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 19 से 21 फरवरी तक बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 फरवरी तक बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्यप्रदेश में 20 से 22 फरवरी तक बारिश होगी। उत्तर राजस्थान में 19 से 20 फरवरी तक बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब में 18 से 20 फरवरी तक 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में 19 और 20 फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी।