
अब भारत में हवाई एडवेंचर स्पोर्ट्स को और बड़ा बूस्ट मिलेगा क्योंकि इसे भी अब अहमियत दी जा रही है। पैरा ग्लाइडिंग, एयर रेसिंग, हैंग ग्लाइडिंग जैसे अन्य एयर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी लॉन्च की। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि ये एक ऐसा सेक्टर है जहां काफी कुछ हासिल किया जा सकता है और ये भारत के लिए काफी लाभदायक भी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस सेक्टर पर फोकस कर रही है। उन्होंने ट्वीट कर इसपर प्रकाश भी डाला है।
क्या है एयर स्पोर्ट्स ?
एयर स्पोर्ट्स सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा शुरू की गई एक नई पहल है। ये इस उम्मीद के साथ शुरू की गई है कि भारत 2030 तक इस क्षेत्र में वैश्विक एयर स्पोर्ट हब बनकर उभरेगा।
एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत एक एयर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ASFI) का गठन किया गया है जो पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया या स्काईडाइविंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया जैसे प्रत्येक एयर स्पोर्ट्स को देखेगा। इसके साथ ही ये सुनिश्चित करेगा कि एयर स्पोर्ट्स सुरक्षित, किफायती, सुलभ, आनंददायक हो।
सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा, राष्ट्रीय हवाई खेल नीति का आज शुभारम्भ कर यह दिखा दिया है कि "पीएम मोदी के नेतृत्व में ये सरकार केवल परिपक्व क्षेत्रों का ही विकास नहीं, बल्कि विकास के लिए नए क्षेत्रों की भी पहचान कर क्षमता का दोहन करने का काम कर रही है।"
उन्होंने आगे लिखा, "हवाई खेलों के क्षेत्र में देश में असीम संभावनाएं हैं, और इसका मुख्य कारण है देश का विशाल भौगोलिक क्षेत्र, विविध मौसम, बढ़ती युवा आबादी और सरकार की सकारात्मक नीतियां। AirSportsPolicy के बाद इस क्षेत्र में नई ऊर्जा आएगी और 2030 तक भारत एक वैश्विक एयर स्पोर्ट हब के रूप में उभरेगा!"
भारत को एयर स्पोर्ट्स से कितना होगा लाभ?
National air sports policy से मिलने वाले राजस्व की संभावनाओं पर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रकाश डाला। सिंधिया ने कहा, "भारत में, वर्तमान में एयर स्पोर्ट्स से राजस्व लगभग 80 से 100 करोड़ है, जिसमें लगभग 5000 लोग काम करते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि ये राजस्व 8000 से 10,000 करोड़ तक बढ़ सकता है। हम 5000 से बढ़ाकर इस फील्ड में जॉब 1,00,000 तक बढ़ा सकते हैं और ये एयर स्पोर्ट्स की क्वालिटी को भी प्रभावित नहीं करेंगी।
यह भी पढ़े- किसानों के लिए Nitin Gadkari की बड़ी तैयारी! खेतों में दौड़ेंगे बिना डीज़ल से चलने वाले Tractor, जानिए क्या है प्लान