राष्ट्रीय

एयरपोर्ट पर नहीं मिली व्हीलचेयर, 1.5km पैदल चला बुजुर्ग, मौत

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट जब उतरी, तब दंपति को सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। ऐसे में 80 वर्षीय पति ने उस पर अपनी बुजुर्ग पत्नी को बैठाया और खुद उसके पीछे चलना लगा। एयर इंडिया के काउंटर तक पहुंचने के बाद बुजुर्ग हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मौत हो गई।

2 min read
मुम्बई एयरपोर्ट पर नहीं मिली व्हीलचेयर

मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद दुखद घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग यात्री को बुकिंग के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिलने से मौत हो गई। व्हीलचेयर सहायक की कमी के कारण विमान से लेकर इमिग्रेशन काउंटर तक बुजुर्ग को पैदल चलकर आना पड़ा। एयर इंडिया के काउंटर तक पहुंचने के बाद बुजुर्ग के गिरने से हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद एयर इंडिया ने अपनी सफाई भी दी है। एयर इंडिया का कहना है कि यात्री से इंतजार करने का अनुरोध किया था। मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर सहायक की कितनी कमी है, इस घटना के बाद इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

80 साल के बुजर्ग ने टिकट बुकिंग के समय मांगी थी व्हीलचेयर

80 साल के बुजर्ग ने न्यूयॉक से मुंबई तक के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने रविवार को अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 से न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मृतक बुजुर्ग भारतीय मूल के अमेरिकी पासपोर्ट धारक थे। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट जब उतरी, तब दंपति को सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। ऐसे में पति ने उस पर अपनी बुजुर्ग पत्नी को बैठाया और खुद उसके पीछे चलना लगा। काउंटर तक पहुंचने के बाद बुजुर्ग के गिरने से हार्ट अटैक से मौत हो गई।

‘यात्रियों से थोड़ी देर इंतजार करने को कहा था’

न्यूयॉर्क से मुंबई आई एयर इंडिया की उड़ान में 32 यात्री व्हीलचेयर की मदद से चलने वाले थे। इसमें से सिर्फ 15 को ही व्हीलचेयर और सहायक उपलब्ध कराया गया था। घटना के बाद एयर इंडिया ने सफाई दी। एयर इंडिया ने कहा कि व्हीलचेयर की भारी मांग होने के कारण उन्होंने यात्री को थोड़ी देर इंतजार करने को कहा था, लेकिन उन्होंने पैदल चलने का विकल्प चुना। इसी के चलते ऐसा हादसा हुआ।

Published on:
16 Feb 2024 03:29 pm
Also Read
View All