राष्ट्रीय

बिरायानी खाते समय मांगा एक्स्ट्रा रायता! होटल वालों ने जमकर पीटा, मौत

Customer asked for extra raita: तेलंगाना के हैदराबाद से आई है। यहां एक रेस्तरां में कस्टमर के बिरयानी के लिए एक्स्ट्रा रायता मांगे जाने पर होटल वालों ने उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2023, 8:26 PM IST
 While eating biryani customer asked for extra raita hotel staff beat

अक्सर बिरयानी खाते समय एक्स्ट्रा रायता, प्याज, चटनी या सोरमा मांग लेते हैं। लेकिन उस वक्त क्या हो जब कोई एक्स्ट्रा रायता मांगे और होटल वालें उसे रायता देने के बजाय इतना मारे की उसकी मौत हो जाए। जी हां चौकिए मत! ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना तेलंगाना के हैदराबाद से आई है। यहां एक रेस्तरां में कस्टमर के बिरयानी के लिए एक्स्ट्रा रायता मांगे जाने पर होटल वालों ने उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई।

इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया है कि मारा गया शख्स लियाकत (30) चंद्रयानगुट्टा का रहने वाला था। लियाकत अपने तीन दोस्तों के साथ डिनर के लिए पंजागुट्टा एक्स रोड इलाके के मेरिडियन होटल में बिरयानी खाने गए थे। जहां रायते पर विवाद हुआ।

मांगा रायता मिली मौत

इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लियाकत (30) चंद्रयानगुट्टा का रहने वाला था। लियाकत अपने तीन दोस्तों के साथ डिनर के लिए पंजागुट्टा एक्स रोड इलाके के मेरिडियन होटल में बिरयानी खाने गया था। बिरयानी खाते समय एक्स्ट्रा रायता मांगने पर कस्टमर और होटल के कुछ कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, कस्टमर और रेस्तरां के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर एक-दूसरे के साथ मारपीट की।

मामले में FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि उन्हें अस्पताल ले जाने में देरी हुई। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Loksabha 2024: नीतीश कुमार बनेंगे 'INDIA' का दूल्हा! JDU ने दिया संकेत

Published on: