राष्ट्रीय

CM नीतीश कितनी संपत्ति के है मालिक? कौन है उनकी कैबिनेट का सबसे अमीर और गरीब मंत्री

Nitish Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। सीएम नीतीश संपत्ति के मामले में अपने कई मंत्रियों से काफी पीछे रह गए।

3 min read
Jan 01, 2025

Nitish Cabinet: बिहार में नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने अपनी संपत्ति को सावर्जनिक कर दिया है। साल 2024 के आखिरी दिन बिहार सरकार के 30 मंत्रियों मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। सीएम नीतीश कुमार संपत्ति के मामले में अपने कई मंत्रियों से काफी पीछे रह गए। नीतीश कुमार के पास 21 हजार रुपए नगद हैं। उनके बैंकों में साठ हजार रुपये जमा है। इनके अलावा दिल्ली में एक हजार वर्ग फीट के आवास के भी है। आइए जानते हैं कि बिहार सरकार के मंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है।

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है सीएम नीतीश कुमार

सभी कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को अपनी संपत्ति की जानकारी राज्य कैबिनेट सचिवालय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर सावर्जनिक कर दी है। पब्लिक की गई जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश के पास केवल 21 हजार रुपए नगद है। इसके अलावा उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 69 लाख 97 हजार 741 रुपए है। इसमें दिल्ली का 1 करोड़ 48 लाख रुपए का फ्लैट भी शामिल है। नीतीश के पास 12 गाय और 9 बछड़े हैं। पहली बार उन्होंने अपने बेटे निशांत को आश्रितों के लिस्ट से बाहर रखा है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक कर दी है। चौधरी के पास कुल 11.48 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनके पास 67 लाख रुपए नगद है। 4 लाख रुपए की कीमत की एक रायफल भी है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

बिहार सरकार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास कुल 7.93 करोड़ की संपत्ति है।

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के पास कुल 7.94 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 5.44 करोड़ की अचल संपत्ति है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी अपनी संपत्ति को सार्वजनिक कर दिया है। मंगल पांडे के पास कुल 3.64 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।

राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल कुल 9.60 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह, बिहार सरकार में सबसे अमीर मंत्री है। नीरज कुमार के पास कुल 13.98 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 3.26 करोड़ की चल संपत्ति और 10.72 करोड़ की अचल संपत्ति है।

खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता

नीतीश सरकार में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता सूबे के सबसे गरीब मंत्री है। उनके पास सिर्फ 65.18 लाख की संपत्ति है। उन पर 53.17 लाख का सरकारी बकाया चल रहा है।

परिवहन मंत्री शीला मंडल

परिवहन मंत्री शीला मंडल कुल संपत्ति 2.62 करोड़ रुपए है। शीला मंडल के पास अचल संपत्ति 2.20 करोड़ की है। मधुबनी में 1.25 करोड़ की जमीन, पटना में 45 लाख रुपये की 900 वर्ग फूट जमीन है। चल संपत्ति 42.75 लाख है।

शिक्षा मंत्री मंत्री सुनील कुमार

शिक्षा मंत्री मंत्री सुनील कुमार की संपत्ति की बात करें तो उसके पास कुल संपत्ति 3.66 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी है। इसमें 77.80 लाख अचल संपत्ति है।

इन मंत्रियों के पास हैं रायफल और पिस्टल

मंत्री रेणु देवी के पास 8.35 लाख रुपये नगद है। इसके अलावा बैंक में 8.39 हजार जमा है। उनके पास एक इनोवा और स्कॉर्पियो गाड़ी। मंत्री रायफल और पिस्टल भी रखती है। मंत्री सुमित सिंह के पास कुल 8.69 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 4.77 करोड चल और 3.93 करोड़ अचल संपत्ति है। मंत्रीजी को पिस्टल और रायफल के शौकीन हैं। वहीं, मंत्री जमा खान के पास कुल 1.49 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 1.9 करोड रुपए चल संपत्ति है।

दिलीप जायसवाल के पास कुल संपत्ति 9.6 करोड़ रुपये की है। इसमें 2.82 करोड़ चल और 6.24 करोड़ अचल संपत्ति है। वहीं मंत्री संतोष कुमार सुमन के पास की कुल संपत्ति 5.63 करोड़ की है। इसमें 1.81 करोड़ चल और 3.81 करोड अचल संपत्ति है।

Published on:
01 Jan 2025 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर