2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी-एयरटेल की बढ़ी टेंशन! मेघालय में Starlink का ‘पायलट प्रोजेक्ट’ होगा शुरू

Starlink को भारत में ऑपरेट करने के लिए IN-SPACe से लाइसेंस मिल चुका है। यह लाइसेंस 5 वर्षों के लिए वैध है, जिसके तहत कंपनी भारतीय क्षेत्र के ऊपर अपने Starlink Gen1 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन का उपयोग कर सकेगी।

2 min read
Google source verification
Starlink India Launch

Starlink India Launch

Starlink India Launch: एलन मस्क की कंपनी Starlink भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा लॉन्च करने के करीब पहुंच गई है। कंपनी ने मेघालय सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण एग्रीमेंट साइन किया है, जिससे संकेत मिल रहा है कि देश में Starlink की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस बहुत जल्द शुरू हो सकती है। यह डील दुर्गम पहाड़ी इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

एलन मस्क ने मेघालय में गाड़ा झंडा

मेघालय सरकार ने Starlink India के साथ Letter of Intent (LoI) या MoU साइन किया है। इसके तहत Starlink अपनी सैटेलाइट-बेस्ड तकनीक से राज्य के रिमोट और दुर्गम क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराएगी। मेघालय की विशेष भौगोलिक स्थिति (टोपोग्राफी) के कारण पारंपरिक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाना चुनौतीपूर्ण रहा है। इस एग्रीमेंट से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

मेघालय सरकार के साथ साइन हुआ महत्वपूर्ण एग्रीमेंट

एग्रीमेंट की साइनिंग समारोह में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड सांगमा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संपथ कुमार ने राज्य सरकार की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में राज्य ने इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी को मजबूत किया है, और यह साझेदारी डिजिटल डिवाइड को कम करने में मदद करेगी।

Starlink को मिल चुका है लाइसेंस

Starlink को भारत में ऑपरेट करने के लिए IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorization Centre) से लाइसेंस मिल चुका है। यह लाइसेंस 5 वर्षों के लिए वैध है, जिसके तहत कंपनी भारतीय क्षेत्र के ऊपर अपने Starlink Gen1 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन का उपयोग कर सकेगी। कंपनी पिछले कई महीनों से भारत में ट्रायल कर रही है और अक्टूबर 2025 में मुंबई में अपनी सेवा का डेमो भी दिखा चुकी है। इसके अलावा, बेंगलुरु में Starlink ने अपना इंडिया हेडक्वार्टर स्थापित करने के लिए कर्मचारियों की भर्ती भी शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र सरकार और UIDAI (आधार) के साथ पहले ही Starlink की साझेदारी हो चुकी है। मेघालय तीसरा राज्य है जिसने कंपनी के साथ औपचारिक समझौता किया है।

कीमत और स्पीड का अनुमान

भारत में Starlink कनेक्शन के लिए अनुमानित वन-टाइम सेटअप कॉस्ट 30,000 से 35,000 रुपये तक हो सकती है। मासिक प्लान की कीमत 3,500 से 8,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है। सेवा की स्पीड 25 Mbps से 225 Mbps तक हो सकती है, जो दूरदराज के इलाकों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

भारत में Starlink की लॉन्चिंग अब बस कुछ दिन दूर

हालांकि लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के आवंटन और उसकी कीमत को लेकर अभी चर्चा चल रही है। यह मामला TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) के पास विचाराधीन है। स्पेक्ट्रम हरी झंडी मिलते ही भारत में Starlink की कमर्शियल सर्विस शुरू हो सकती है।