राष्ट्रीय

बंगाल में आखिर क्यों चुनाव नहीं होने देना चाहते कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी? चुनाव आयोग को लिखा पत्र…जानिए वजह?

Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल विधानसभा इलेक्शन को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उनकी मांग है कि… नीचे पढ़ें पूरी खबर।

2 min read
Mar 03, 2026
बंगाल में चुनाव नहीं होने चाहिए: अधीर रंजन। (इमेज सोर्स: पत्रिका डॉट कॉम)

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है, लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक ऐसी मांग कर दी है, जिसने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर कहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव फिलहाल रोक दिए जाएं, क्योंकि कुछ अहम मामले अभी भी विचाराधीन हैं और उनके बिना चुनाव कराना सही नहीं होगा।

अधीर रंजन: चुनाव में हिस्सा लेना सभी सही वोटरों का कानूनी हक

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने न्यूज एजेंसी (आईएएनएस) से बात करते हुए कहा कि मतदान करना हर नागरिक का कानूनी अधिकार है, लेकिन बंगाल में अभी बड़ी समस्या है। लगभग 60 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट में ही नहीं हैं। इनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे अंडर एडजुडिकेशन कहा जाता है, यानी मामले अभी विचाराधीन हैं। अधीर रंजन चौधरी के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रक्रिया कब पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि जब तक एक भी सही वोटर का नाम लिस्ट से बाहर है, तब तक चुनाव नहीं होने चाहिए। अगर ऐसी स्थिति में चुनाव हुए, तो लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा। इसलिए, जब तक अंतिम वोटर लिस्ट जारी नहीं हो जाती और सभी लंबित मामले हल नहीं होते, तब तक बंगाल में चुनाव रोकने चाहिए।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उठाए गए घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने सवाल उठाया। उनका कहना है कि चुनाव के समय ही घुसपैठ की बात क्यों याद आती है? दशकों से इस पर चर्चा होती रही है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह मुद्दा गायब हो जाता है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे चुनाव का बहिष्कार नहीं कर रहे, बल्कि मांग कर रहे हैं कि चुनाव आयोग पहले लोगों के अधिकार सुरक्षित करे। उनके अनुसार, अभी जिस तरह चुनाव आयोग काम कर रहा है, उससे आम लोगों के अधिकारों को नुकसान पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका की लड़ाई में अब कूदा कतर, मार गिराए दो ईरानी Su-24 जेट…सात बैलिस्टिक मिसाइलें और पांच ड्रोन

Also Read
View All

अगली खबर