राष्ट्रीय

Made in India होने के बाद भी दूसरे देश के मुकाबले भारत में महंगा क्यों बिक रहा है iPhone, जाने वजह

Made in India होने के बावजूद क्यों iPhone के प्राइज इतने ज्यादा होते हैं जाने वजह।

less than 1 minute read

Made in India: Apple भारत में iPhone असेंबल तो करता है लेकिन iPhone प्रोडक्शन के लिए जरुरी सभी कंपोनेंट्स का निर्माण डोमेस्टिक लेवल पर नहीं किया जाता है। Apple iPhone 16 सीरीज़ It's Glowtime को 9 सितम्बर को लॉन्च कर दिया गया है। एप्पल ने अपने नए iPhone 16 के सभी वेरिएंट का प्राइज रिलीज कर दिया है। सभी के दिमाग यह सवाल जरूर आता है की iphone इंडिया में बनते हुए भी बाकि देशों से महंगे क्यों बिकते हैं। आइए जानते हैं इंडिया में ओर देशों से ज्यादा रेट पर क्यों बेचता है एप्पल अपने फोन।

दूसरे देशों से महंगा क्यों है आईफोन

अन्य देशों के मुकाबले भारत में आईफोन महंगे होते है क्योंकि iPhone में इस्तेमाल होने वाले PCBA (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली) पर भारत में 20% Import Duty लगती है। इसके अतिरिक्त iPhone चार्जर पर भी 20 प्रतिशत का आयात शुल्क (Import duty) लगता है। आयात शुल्क के अलावा, भारत में Apple प्रॉडक्ट्स पर 18% का Goods and Services Tax (GST) भी लगाया जाता है। ये सभी चार्ज स्मार्टफोन्स पर लगता है। इसमें भारत में एंटर करते ही फोन की एक्चुअल कीमत से रेट बढ़ जाते हैं।

इन देशों में भारत से कम दाम पर iphone

iPhone की कीमत के मामले में अमेरिका, जापान, साउथ कोरिया और कनाडा वो देश हैं जहां iPhone का दाम भारत की तुलना में कम होता है।

Published on:
10 Sept 2024 03:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर