राष्ट्रीय

इन दिनों देशभर में क्यों हो रही है भारी बारिश, वैज्ञानिकों ने बताई वजह

इन दिनों देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। अब वैज्ञानिकों ने इन दिनों हो रही बारिश की वजह बताई है।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2021, 4:16 PM IST
Why October been so rainy across India, Scientists Explain
Why October been so rainy across India, Scientists Explain

नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं केरल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बारिश से बुरा हाल है। जिससे केरल में अब तक 27 और उत्तराखंड में 46 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता भी है। राज्यों की सरकारें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही खतरे को देखते हुए कई इलाकों में अलर्ट भी जारी किया गया है।

वैज्ञानिकों ने बताई वजह
बता दें कि आमतौर पर अक्टूबर के महीने में बारिश नहीं होती। वहीं उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश में आई इस तबाही के लिए वैज्ञानिक कई कारणों को जिम्मेदार मानते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक देर से मानसून के लौटने और कई जगहों पर कम दबाव क्षेत्र बनने के कारण यह बारिश हो रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक बीते सप्ताह एक साथ दो निम्न दबाव क्षेत्र, एक अरब सागर में और दूसरा बंगाल की खाड़ी में, विकसित हुए है। यही वजह है कि केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई।

वैज्ञानिकों ने बताया कि वैसे सितंबर महीने तक मानसून की विदाई हो जाती है, वहीं अक्टूबर को मौसम परिवर्तन का माह होता है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटता है. और दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ इस समय देश के सुदूर उत्तरी हिस्से के स्थानीय मौसम पर असर डालता है। यही वजह है कि बीते एक सप्ताह के दौरान लद्दाख और कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

इन दिनों देश में हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून के लौटने में हो रही देरी के कारण ओडिशा, उत्तर पूर्व और दक्षिण भारत में बारिश हो रही है। विभाग ने बताया कि इस साल उत्तर पूर्वी मानसून के लौटने की शुरुआत 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।

Published on:
Also Read
View All
अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें धोखा देकर गए थे तो सरकार अच्छी थी, अब खराब हो गई

सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 2017 के भ्रष्टाचार मामले में जेल से रिहाई का दिया आदेश

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप