राष्ट्रीय

‘मेरे नाम के साथ ना लगाएं श्री, आदरणीय और जी जैसे शब्द’, जानिए PM Modi ने अपने सांसदों से ऐसा क्यों कहा

भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जीत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) अकेले मोदी की जीत नहीं है, बल्कि यह सभी कार्यकर्ताओं की जीत है।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2023, 3:42 PM IST
pm_modi_jp_nadda_nitin_gadkari.jpg

संसद भवन में हुई बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में तीन राज्यों में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया गया। बैठक शुरू होने से पहले जब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पीएम मोदी को माला पहना रहे थे तब बीजेपी सांसदों ने नारा लगाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावों में जीत अकेले मोदी की जीत नहीं है, बल्कि यह हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत है। उनके मेहनत, अथक परिश्रम और हमारी योजनाओं को लोगों के बीच ले जाने के कारण ही लोगों को हमारी पार्टी के प्रति विश्वास जागृत हुआ है। दिल्ली में बैठे नेताओं के कारण हमें यह जीत नहीं मिली बल्कि जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्त्ता इस जीत के हीरो हैं, जिन्होंने बीजेपी की सेवा करते हुए अपनी जीवन खपा दी।

विश्वकर्मा योजना को आम लोगों तक लेकर जाएं- पीएम मोदी

विश्वकर्म योजना पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए लाभकारी है, इससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। इसलिए सभी सांसद विश्वकर्मा योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करें। लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीनों का ही वक्त बचा है ऐसे में पीएम ने सांसदों से कहा कि दिल्ली के बजाय अपना ज्यादा समय आपलोग अपने लोकसभा क्षेत्र में बिताइए।

सरकार द्वारा जो केंद्रीय योजनाएं लाई गयी है, उसे लेकर आम जनों तक लेकर जाइये। आगे सभी सांसदों को उन्होंने कहा कि आपलोग कार्यकर्ताओं के साथ टीम बनाकर अपने-अपने इलाकों में विकसित भारत यात्रा निकालें और खुद भी उसमें भाग लें।

मेरे नाम के आगे ना लगाएं श्री और आदरणीय जैसे शब्द- नरेंद्र मोदी

बैठक के दौरान पीएम ने सभी सांसदों को उन्हें 'मोदी जी' की बजाय सिर्फ मोदी बुलाने का आग्रह करते हुए कहा कि जनता उन्हें सिर्फ मोदी के नाम से जानती है, इसलिए उन्हें मोदी जी के नाम से बुलाकर जनता से दूर मत करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके नाम के साथ आदरणीय, श्री और जी जैसे संबोधन का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माला पहना कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान आगे की पंक्ति में प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
गुजरात में मोदी के स्वागत का अनोखा अंदाज! बनास डेयरी की महिलाओं के हाथों में दिखे खास पोस्टर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, क्या होता है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड

Rahul Gandhi Rally Delhi: दिवाली की खरीदारी के बीच रैली की तारीख बदलने की मांग, सोनिया गांधी को व्यापारियों ने लिखी चिट्ठी

IDBI बैंक के निजीकरण पर बरसे राहुल गांधी, बोले- कनाडाई कंपनी को बेच रही सरकार, खत्म हो जाएगा आरक्षण

SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान बना भाजपा का हथियार, अब X पर आकर सतीश बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया