राष्ट्रीय

मौसम बढ़ाएगा ठिठुरन: 17-20 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी, इन राज्यों में पड़ेगी जोरदार ठंड

Cold Wave Warning: मौसम अब ठिठुरन बढ़ाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 17-20 दिसंबर को देश के कई राज्यों में शीतलहर चलेगी।
2 min read
Dec 17, 2025
Cold wave warning issued by IMD
Cold wave warning issued by IMD

सर्दी (Winter) ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम और सर्द होता जा रहा है। हालांकि अभी भी देश के कई राज्यों में सिर्फ सुबह और रात को ही ठंड का असर दिख रहा है। दिन के समय धूप खिली रहने से मौसम शुष्क है। इतना ही नहीं, कुछ राज्यों में तो अभी भी बारिश हो रही है। इसी बीच अब मौसम ठिठुरन बढ़ाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में 17-20 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। शीतलहर चलने से जोरदार ठंड पड़ेगी।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

अब मौसम ठिठुरन बढ़ाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने 17-20 दिसंबर को राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में कई जगह शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे जोरदार ठंड पड़ेगी। इस दौरान कई जगह सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

मौसम की ठिठुरन का असर पूर्वी और मध्य भारत में भी दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में कई जगह 17-20 दिसंबर को शीतलहर चलेगी।

◙ पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी भारत में भी मौसम ठिठुरन बढ़ाएगा। ऐसे में मध्य महाराष्ट्र में 17-20 दिसंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में भी मौसम ठिठुरन बढ़ाएगा। ऐसे में 17-20 दिसंबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कई जगह शीतलहर चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 17-20 दिसंबर के दौरान कई जगह ठंड का असर बरकरार रहेगा। सुबह के समय कई जगह कोहरे का भी अलर्ट है।