राष्ट्रीय

सर्दी से बढ़ेगी कंपकंपी: अगले 5 दिन शीतलहर की चेतावनी, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Cold Wave Warning: देश में अब सर्दी से कंपकंपी बढ़ने वाली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Dec 22, 2025
Cold wave warning issued by IMD

देशभर में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ती जा रही है। मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी भी कई राज्यों में सिर्फ सुबह और रात के समय ही ठंड पड़ रही है। लेकिन अब सर्दी से कंपकंपी बढ़ने वाली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगली 5 दिन शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन उत्तरपश्चिम भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलेगी। इससे राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

◙ दक्षिण भारत

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक इलाकों और तेलंगाना में कई जगह अगले 5 दिन शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे ठंड का असर बढ़ेगा।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत के मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 5 दिन शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

◙ पश्चिम भारत

मौसम विभाग चेतावनी जारी की है कि अगले 5 दिन महाराष्ट्र के मध्य जिलों में शीतलहर चलेगी।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

मौसम विभाग ने उत्तरीपूर्व के मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह ठंड के साथ सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Also Read
View All

अगली खबर