Cold Wave Warning: देश में अब मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 7 दिन शीतलहर की चेतावनी के साथ बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया है।
सर्दी (Winter) का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। सुबह और रात के समय तो कई राज्यों में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। हालांकि दिन के समय धूप के छाए रहने से लोगों को राहत मिल रही है। फिलहाल ठंड का असर कम नहीं होने वाला और अब देश में मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 7 दिन कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है और साथ ही बर्फबारी का अलर्ट (Snowfall Alert) भी जारी किया है।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में सुबह और रात के समय तापमान गिरा है, जिससे ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में अगले 7 दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिन तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है और फिर उसके बाद अगले चार दिन 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है। इससे राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सुबह के समय कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा।
देश के कुछ राज्यों में मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में अगले 7 दिन शीतलहर की चेतावनी के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने अगले 7 दिन दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इससे लोगों की कंपकंपी छूटेगी। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट जारी किया गया है।