Cold Wave Warning: सर्दी खेल दिखाने की तैयारी में है। देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिन में कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय सर्दी (Winter) का एहसास होने लगा है। इस बार मानसून के सीज़न में शानदार बारिश होने के कारण पहले ही पूर्वानुमान लगाया गया था कि इस बार सर्दी के मौसम में ठंड भी ज़्यादा पड़ेगी और देश के कई राज्यों में इसका असर भी दिखने लगा है। अब सर्दी खेल दिखाएगी। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 3 दिन देश के कई राज्यों के लिए कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है।
राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास होने भी लगा है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। अब सर्दी खेल दिखाएगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कई जिलों में अगले 3 दिन रात और सुबह के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
दिल्ली में भी ठंड की एंट्री हो चुकी है। अब दिल्ली में भी सर्दी खेल दिखाएगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली में अगले 3 दिन रात और सुबह के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट से ठंड पड़ेगी। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा।
देश के कई राज्यों में सर्दी खेल दिखाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कई जगह अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी जिससे लोग कांप उठेंगे। सर्दीली हवाओं के चलने का भी अलर्ट है। सुबह के समय घना कोहरा छाने की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है।