26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरेंद्र मोदी ने इमाम हुसैन को बताया अनेक लोगों का प्रेरणास्रोत, राहुल गांधी बोले- हमें उनके रास्ते पर चलना चाहिए

PM Narendra Modi on Muharram: मुहर्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने हजरत इमाम हुसैन के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके सत्य, न्याय, इंसाफ और भाईचारे के संदेश को प्रेरणास्रोत बताया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 26, 2026

Muharram 2026

मुहर्रम मनाते लोग (Photo-IANS)

Muharram 2026: मुहर्रम के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये इमाम हुसैन साहब और उनके बलिदान को याद किया है। दोनों ने उन्हें सत्य और न्याय की राह पर अडिग रहने के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इमाम हुसैन साहब का बलिदान आज भी अनेक लोगों को सत्य और न्याय के लिए अडिग रहने की प्रेरणा देता है। वहीं, राहुल गांधी ने अनेक के बजाय 'हम' शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने लिखा इमाम हुसैन का संघर्ष, त्याग और बलिदान हमें झूठ, जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा कवच देता है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के मौके पर हमें उनके दिखाये रास्तों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर महात्मा गांधी का एक विचार शेयर किया। उन्होंने लिखा मजलूम होते हुए फतेह हासिल करना, यह मैंने इमाम हुसैन से सीखा। साथ ही मोहब्बत, इंसाफ और भाईचारे के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

मुहर्रम जुलूस में क्रेन पर लगाई वैन और कर दिया ब्लास्ट

मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन पर एक वैन लटका दी और उसमें ब्लास्ट कर दिया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। 

ताजिया की लंबाई नापते नजर आए अनुज चौधरी

उत्तर प्रदेश में मुहर्रम के जुलूस को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट नजर आया। ताजिया को हाईटेंशन लाइनों से कोई खतरा ना हो इसका भी ध्यान रखा गया। इसको लेकर प्रशासन की ओर से ताजिया की लंबाई और चौड़ाई भी तय की गई है। इसको लेकर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी इंची टेप लेकर ताजियों की लंबाई नापी, जिसके की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे है। 

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मुहर्रम को लेकर देश भर में प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस ने कई संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च भी निकाला है। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने आयोजकों से समन्वय बनाए रखते हुए प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्गों और नियमों का पालन करने की भी अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग