राष्ट्रीय

सर्दी का डबल अटैक: अगले 3 दिन शीतलहर के साथ बर्फबारी की चेतावनी, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Winter Double Attack: देशभर में अब सर्दी का डबल अटैक देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन कई राज्यों में शीतलहर के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

2 min read
Feb 06, 2026
Cold wave warning issued by IMD

देशभर में कई राज्यों में अभी भी सर्दी का असर बरकरार है। हालांकि कुछ राज्यों में पिछले कुछ दिनों में सर्दी कम हुई है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी ठंड का असर बरकरार है। देश में अब सर्दी का डबल अटैक (Winter Double Attack) देखने को मिलेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 3 दिन देश के कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है और इसके साथ बर्फबारी की भी चेतावनी (Snowfall Warning) है। इस वजह से कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Winter Alert) है।

इन राज्यों में शीतलहर के साथ बर्फबारी की चेतावनी

देश में अब सर्दी का डबल अटैक देखने को मिलेगा, जिसका असर कई राज्यों में दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

राजस्थान-दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान और दिल्ली में अभी भी सुबह और रात की ठंड बरकरार है। हालांकि दिन में धूप के छाए रहने से सर्दी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कई जिलों में और दिल्ली में अगले 3 दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन उसके बाद अगले 48 घंटे तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप छाई रहेगी।

इन राज्यों में अभी बरकरार रहेगी ठंड

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार रहेगा। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर