
JDU Leader Anant Singh
Anant Singh Bihar: सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। भाजपा के इस एलान के बाद अलग-अलग नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। जेडीयू के फायर ब्रांड नेता अनत सिंह का बयान सामने आ गया है। नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी है।
मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के आदेश का पालन होता रहेगा। जैसा नीतीश कुमार कहेंगे राज्य में उस अनुसार काम होता रहेगा। अनंत सिंह नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अनंत को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। जेडीयू नेता ने आगे कहा कि रह्या में बढ़िया काम होता रहेगा। जब उनसे नीतीश के बेटे निशांत पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनसे पूछा गया था कि क्या निशांत डिप्टी सीएम बन सकते हैं, तो उन्होंने कहा की वो कोई जवाब इस बारे में नहीं देंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि निशांत को क्या जिम्मेवारी मिलती है।
आपको बता दें कि जेडीयू विधायक अनंत सिंह पहले ही इस बात की घोषणा का चुके हैं कि वो अब विधायक का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने पहले ही कहा था कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो वो भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस बात को कई बार कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अब बेटे चुनाव लड़ेंगे।
पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं। लेकिन अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके अनुसार जदयू के दो वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम हो सकते हैं। अन्य नेताओं की बात करें तो श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां और सुनील कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है।
Published on:
14 Apr 2026 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
