14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले हाथ मिलाया…फिर जोर-जोर से हंस पड़े PM Modi और कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, देखें वीडियो

PM Modi-Mallikarjun Kharge: पीएम मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बेहद खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को हाथ मिलाने के बाद ठहाके लगाते दिख रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Apr 14, 2026

PM Modi-Mallikarjun Kharge (1)

PM Modi और कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge (सोर्स: ANI)

PM Modi-Mallikarjun Kharge Video: सियासत में जहां अक्सर तकरार और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते हैं, वहीं संसद में एक ऐसा पल भी सामने आया जिसने माहौल को हल्का और सकारात्मक बना दिया। जी हां , अंबेडकर जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच एक गर्मजोशी भरी मुलाकात देखने को मिली।

दरअसल, संसद परिसर के ‘प्रेरणा स्थल’ पर जब देश के बड़े नेता बी.आर. अंबेडकर (B.R. Ambedkar Birth Anniversary) की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे, उसी दौरान मोदी और खड़गे आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर हंसते हुए नजर आए। यह नजारा इसलिए खास था क्योंकि आमतौर पर ये दोनों नेता राजनीतिक मंचों पर एक-दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं। यह छोटा सा लेकिन खास पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन नेताओं ने भी अंबेडकर को याद किया

इस खास मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे, जिन्होंने बी.आर. अंबेडकर (B. R. Ambedkar) को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में अंबेडकर के विचार आज भी प्रेरणा देते हैं और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए रास्ता दिखाता रहेगा।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने अंबेडकर को भारत की ‘नैतिक और संवैधानिक आत्मा’ की असली ताकत बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के लिए उनका महत्व हमेशा बना रहेगा।

PM मोदी ने कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी से की थी बातचीत

संसद में दिखी यह गर्मजोशी भरी तस्वीर कोई पहली बार नहीं है। हाल ही में एक और दिलचस्प पल सामने आया था, जब प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अचानक आमने-सामने आ गए।

यह मुलाकात संसद भवन परिसर में हुई, जहां दोनों नेता अपने-अपने कार्यक्रम में व्यस्त थे। जैसे ही उनकी नजरें मिलीं, उन्होंने रुककर कुछ देर बातचीत की। वीडियो में दोनों को बेहद सहज और सौहार्दपूर्ण अंदाज में बात करते देखा गया।

हालांकि यह बातचीत ज्यादा लंबी नहीं थी, लेकिन इसका संदेश बड़ा था। आमतौर पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है, ऐसे में यह पल सियासत का एक अलग, नरम चेहरा दिखाता है। यह बताता है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद संवाद और शालीनता की जगह हमेशा बनी रहती है।