31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद अपनी ही पार्टी नेताओं पर भड़के कुणाल घोष, जानें क्या कहा?

Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपनी ही पार्टी के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हमले को साजिश करार देते हुए कहा कि कई सांसद, विधायक और पदाधिकारी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Attack on Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला (फोटो सोर्स-'X')

Abhishek Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए TMC के कई सांसद, विधायक और पार्षद की इस घटना पर चुप्पी साधने की निंदा की हैं। उन्होंने कहा पार्टी के कई नेता इस घटा पर चुप्पी साधे हुए हैं।

कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा अन्य राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने की, लेकिन पार्टी के कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी से लाभ पाने वाले कुछ नेता जरूरत के समय समर्थन देने से बच रहे हैं।

‘अभिषेक बनर्जी पर हमला एक साजिश’

उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को साजिश बताया है। कुणाल घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी एक राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और हाल ही में भारत के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विदेश दौरे पर गए थे। इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि हमले में अभिषेक घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

घोष ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने अस्पताल पर दबाव डालकर मामले को हल्का दिखाने की कोशिश की। उनका कहना है कि अभिषेक को पहले आईसीयू में रखा गया था, लेकिन बाद में अस्पताल प्रशासन पर दबाव बनाया गया।

अस्पताल ने गंभीर चोट से किया इनकार

हालांकि, अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि अभिषेक बनर्जी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। अस्पताल के अनुसार उनके सीने पर कुछ चोट के निशान थे, लेकिन उनकी हालत स्थिर थी और उन्हें भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

कल्याण बनर्जी पर भी हुआ हमला

अभिषेक बनर्जी के हमले के एक दिन बाद टीएमसी के एक और सांसद कल्याण बनर्जी पर भीड़ ने हमला किया है। इस हमले में कल्याण बनर्जी के सिर में चोट आई है और खून बहने लग गया। 

हमले के बाद कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं अकेला आ रहा था, मेरे साथ कोई नहीं था। BJP के सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर ड्यूस बॉल से मारा। मेरे सिर से खून बह रहा है। अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग