
18वीं लोकसभा का शीतकालीन सत्र (winter session of parliament) 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर संयुक्त सेशन होगा। इस सेशन की व्यवस्था पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में की जाएगी। संविधान दिवस का कार्यक्रम का आयोजन संविधान की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर होगा।
यह सेशन काफी जबरदस्त हो सकता है। इस सेशन में वन नेशन वन इलेक्शन समेत कई बिल पेश होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सेशन से जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव भी पास करने की भी संभावना है। कुछ समय पहले ही जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए थे और इन प्रस्तावों को लेकर विपक्ष का तीखा रुख देखने को भी मिला था।
जुलाई में हुए मानसून सत्र में 12 बिल पेश हुए थे। उन 12 बिल में से वित्त विधेयक 2024, विनियोग विधेयक 2024, जम्मू और कश्मीर विनियोग विधेयक 2024 और भारतीय वायुयान विधेयक पास हुए थे।