राष्ट्रीय

सर्दी बढ़ाएगी ठिठुरन: अगले 7 दिन शीतलहर की चेतावनी, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Cold Wave Warning: देश में अब सर्दी और ज़्यादा ठिठुरन बढ़ाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले 7 दिन शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी और लोगों की कंपकंपी छूटेगी।

2 min read
Jan 09, 2026
Cold wave warning issued by IMD

नया साल देशभर में कड़ाके की ठंड लेकर आया है। पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, जिससे ठंड का असर बढ़ा है। सर्दीली हवाओं की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। फिलहाल लोगों को इस हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। देश में अब सर्दी और ज़्यादा ठिठुरन बढ़ाएगी। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगली 7 दिन शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। शीतलहर चलने की वजह से कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Winter Alert) है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत में सर्दी ठिठुरन बढ़ाने की तैयारी में है। इससे ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के लिए चेतावनी जारी की है कि राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह शीतलहर चलेगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है कि अगले 7 दिन बर्फबारी की संभावना है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

ठंड का असर उत्तरीपूर्व भारत में भी बढ़ गया है और अब सर्दी ठिठुरन बढ़ाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के लिए मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

सर्दी अब पूर्वी और मध्य भारत में भी ठिठुरन बढ़ाएगी। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड में कई जगह अगले 7 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटेगी।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में भी सर्दी ठिठुरन बढ़ाएगी। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के दौरान कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक क्षेत्रों और तेलंगाना में कई जगह शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर