27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास बड़ा धमाका, एक की मौत और चार घायल

Blast Near LOC: जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग में पुरानी अनएक्सप्लोडेड आर्टिलरी शेल फटने के बाद बड़ा धमाका हुआ है। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई है।
2 min read
Google source verification

जम्मू

image

Mukul Kumar

Jun 27, 2026

Army Opens Fire At Pakistani Drone Along LoC In Poonch

LoC Alert: प्रतीकात्मक तस्वीर। (फोटो सोर्स आईएएनएस)

जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बड़ा धमाका हुआ है। इसमें एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह घटना सुमली वाली ढोक इलाके में आशा पोस्ट के नजदीक हुई।

बताया जा रहा है कि एक पुरानी अनएक्सप्लोडेड आर्टिलरी शेल के फटने से यह धमाका हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

घायलों का चल रहा इलाज

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मरने वाले की पहचान जुबैर अहमद बिजाद के रूप में हुई है। वे चंदोसा इलाके के रहने वाले थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआती रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह शेल पुराना था, जो शायद पिछले संघर्षों का बचा हुआ था। किसी ने इसे छुआ या हैंडल करने की कोशिश की तो अचानक धमाका हो गया।

LoC पर खतरा अभी भी बरकरार

कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पुराने गोले-बारूद की समस्या नई नहीं है। LoC के पास रहने वाले गांवों के लोग रोज इस खतरे के बीच जिंदगी गुजारते हैं। चरवाहे, लकड़ी काटने वाले या घास काटने वाले लोग अक्सर ऐसे खतरनाक सामान का सामना करते हैं।

सेना समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती है, लेकिन पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आशा पोस्ट के आसपास का इलाका घने जंगलों और पहाड़ियों से भरा है। यहां बर्फ पड़ने के मौसम में या बारिश के बाद कभी-कभी पुराने शेल बाहर आ जाते हैं।

प्रशासन की जांच तेज

गुलमर्ग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली इस घटना की जांच शुरू हो चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि ऐसे संदिग्ध वस्तुओं को छूने या पास जाने की बजाय तुरंत पुलिस या सेना को सूचित करें।

सेना की टीम भी मौके पर है। बम निरोधक दस्ता ने क्षेत्र को सर्च किया है। फिलहाल किसी आतंकी गतिविधि की आशंका नहीं जताई गई है। यह पूरी तरह एक्सीडेंटल लग रहा है।

इस घटना में जुबैर की मौत की खबर फैलते ही लोग इकट्ठा हो गए। उनके घर के बाहर रो-रोकर मातम मनाया जा रहा है। एक पड़ोसी ने बताया- जुबैर बहुत मेहनती लड़का था।