27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राम मंदिर को लूटने वाले बाबर की औलाद नहीं, तो कौन?’, भाजपा पर उद्धव ठाकरे का एक और पलटवार

Ram Mandir donation scam: राम मंदिर दान लूट मामले पर उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा- लूटने वाले बाबर के वंशज हैं। हिंदुओं की भावनाओं के साथ धोखा हुआ है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Mukul Kumar

Jun 27, 2026

Uddhav Thackeray, Shiv Sena UBT, Uddhav Thackeray News, Shiv Sena Crisis, Eknath Shinde, Shiv Sena MPs, Maharashtra Politics, Shiv Sena UBT Meeting,

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो - आईएएनएस)

शिवसेना (यूबीटी) में बगावत और अयोध्या के राम मंदिर में दान की कथित हेराफेरी को लेकर उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मंदिर बनाने में जो लोग पीछे हट गए थे, अब वो उसकी कमाई लूट रहे हैं। यह हिंदुओं की भावनाओं के साथ धोखा है।

उद्धव ठाकरे ने कहा- जब बाबरी ढांचा गिराया जा रहा है, तब ये लोग भाग गए थे। भाजपा के नेता खुद यह मानते हैं कि बाबरी ढांचे को तोड़ने में उनका हाथ नहीं रहा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर बन गया तो सब क्रेडिट लेने के लिए दौड़ पड़े। अभी अगर राम मंदिर की लूट करने वाले बाबर के औलाद नहीं हैं तो और कौन हैं? ये हिन्दुओं के साथ धोखा है.

राम मंदिर दान घोटाला अभी चर्चा में

अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों से आए नकद और चांदी-सोने जैसे दान की हेराफेरी करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ट्रस्ट से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। जांच में करीब 80 लाख रुपये बरामद हुए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि असली चोर अभी बाहर हैं और बड़े स्तर पर हेराफेरी हुई है।

शिवसेना (यूबीटी) ने भी इस मामले को उठाया है। संजय राउत ने उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए एक करोड़ रुपये और चार किलो चांदी की ईंट के बारे में रसीद न मिलने का सवाल खड़ा किया। पार्टी का कहना है कि भक्तों का पैसा राजनीति में इस्तेमाल हो रहा है।

उद्धव का सवाल - हिंदुओं के साथ धोखा क्यों?

उद्धव ठाकरे ने वाशिम में रैली के दौरान कहा कि राम मंदिर सिर्फ भाजपा का नहीं है। यह पूरे हिंदुओं का है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिंदुत्व के नाम पर लोगों की भावनाओं का फायदा उठाया लेकिन अब मंदिर की कमाई लूट ली जा रही है।

उन्होंने कहा- मंदिर में खुलेआम अब लूट चल रही है। ये हिंदुओं के साथ विश्वासघात है। साथ ही उन्होंने संसद में इस मुद्दे पर बहस करने की चुनौती भी दी।

भाजपा पर सियासी हमला

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर पार्टी फोड़ने और ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पुराना 50 करोड़ वाला मामला भी दोहराया। उनका कहना है कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा दूसरे राज्यों में दखल दे रही है।

बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठते ही विपक्ष सक्रिय हो गया है। कुछ नेता अयोध्या जाने की बात भी कर रहे हैं ताकि वहां जाकर जवाब मांगें। ट्रस्ट ने आरोपों से इनकार किया है लेकिन जांच चल रही है।