राष्ट्रीय

Bihar: बिना नाम लिए पीएम मोदी ने लालू यादव पर साधा निशाना, बोले- परिवारवाद की राजनीति हाशिए पर जाने लगी

PM Modi targeted Lalu Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी के नाम लिए लालू यादव के साथ ही विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति हाशिए पर जाने लगी है।  
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2024, 7:02 PM IST
 Without naming PM Modi targeted Lalu Yadav said politics of families has started getting marginalized

बिहार के एक दिवसीय दौेरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी के नाम लिए लालू यादव के साथ ही विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति हाशिए पर जाने लगी है। उन्होंने इशारों-इशारों में राजद पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि परिवारवाद की राजनीति की विडंबना है कि मां-बाप के विरासत से कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन, मां-बाप के कामों का जिक्र करने की हिम्मत नहीं होती।

कर्पूरी ठाकुर से लेकर राम मंदिर तक का जिक्र

बिहार के औरंगाबाद के रतनुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया। इसे उन्होंने बिहार का सम्मान बताया। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन की चर्चा करते हुए कहा कि अभी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। स्वाभाविक है कि इसकी सबसे ज्यादा खुशी मां जानकी की धरती बिहार में हुई।

बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही

प्रधानमंत्री मोदी ने फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने की बात करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार आ गई है और अब विकास रफ्तार पकड़ चुकी है। अब बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि अब बड़े नेता भी लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं चाह रहे हैं। वह राज्यसभा की सीटें खोज रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आगे बढ़ेगा, पुराने दौर में बिहार को नहीं जाने देंगे, जब लोग शाम में निकलने में डरते थे।

वो एक दौर था जब बिहार में लोग घर से बाहर निकलने में डरते थे

पीएम मोदी ने कहा कि एक वो दौर था, जब बिहार के लोग अपने घर से बाहर निकलने में डरते थे, एक ये दौर है, जब बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेन मिली। बिहार आज उत्साह से भरा हुआ है। बिहार के युवाओं को प्रदेश छोड़कर पलायन करना पड़ा था, एक आज का दौर है, जब हम युवाओं का कौशल विकास कर रहे हैं। ये नए बिहार की नई दिशा है। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास ही मोदी की गारंटी है। बिहार में कानून व्यवस्था का राज मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन-बेटियों को सुरक्षा मोदी की गारंटी है। बिहार को विकसित बनाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।

Updated on:
2 Mar 2024, 7:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
गुजरात में मोदी के स्वागत का अनोखा अंदाज! बनास डेयरी की महिलाओं के हाथों में दिखे खास पोस्टर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, क्या होता है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड

Rahul Gandhi Rally Delhi: दिवाली की खरीदारी के बीच रैली की तारीख बदलने की मांग, सोनिया गांधी को व्यापारियों ने लिखी चिट्ठी

IDBI बैंक के निजीकरण पर बरसे राहुल गांधी, बोले- कनाडाई कंपनी को बेच रही सरकार, खत्म हो जाएगा आरक्षण

SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान बना भाजपा का हथियार, अब X पर आकर सतीश बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया