
Lok Sabha Elections 2024 : दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होने वाले है। बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी राजनीति पार्टियों अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयोग ने भारत में वोटर्स का डाटा जारी किया है। चुनाव आयोग मुताबिक, देश में 96 करोड़ 88 लाख वोटर्स के नाम दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए अधिकार 96 करोड़ से अधिक लोगों के पास होगा है। चुनाव आयोग के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक वोटर्स अपने देश में हैं। इस बार देश में आने वाला लोकसभा चुनाव विश्व में सबसे अधिक मतदाताओं का रिकॉर्ड बनने वाला है।
कुल आबादी में 66.76 प्रतिशत युवा
निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची में छह फीसदी नए मतदाता शामिल हुए हैं। इनमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक है। भारत की कुल आबादी में 66.76 प्रतिशत युवा हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबित, 18 से 29 आयुवर्ग के दो करोड़ नए मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
हजार पुरुषों के मुकाबले 948 महिला वोटर
आयोग के अनुसार, मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2024 के तहत पुरुषों की तुलना में महिलाए अधिक है। SSR 2024 के मुताबिक, 1.41 करोड़ महिला के साथ 2.63 करोड़ नए मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वोटर्स का लैंगिक अनुपात भी 2023 में 940 था जो इस साल 2024 में 948 हो गया है। मतलब हजार पुरुषों की तुलना में 948 महिला वोटर है।
महिलाओं की संख्या 47, 15,41, 888
निर्वाचन आयोग के अनुसार, दिव्यांगों की भागीदारी 88.35 लाख है। आयोग ने घर-घर जाकर आंकड़े को जुटाने का काम किया है। इस दौरान एक करोड़ 65 लाख 76 हजार 654 वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए या इन्हें शिफ्ट कर दिए गए हैं। 8 फरवरी 2024 तक का आंकड़ा देखा जाए तो देश के कुल 96.88 लाख 21 हजार 926 मतदाता हैं। इनमें से 49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994 पुरुष हैं। महिलाओं की संख्या 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888 तक है। वहीं 48,044 तीसरे 'लिंग' वर्ग के वोटर हैं।