राष्ट्रीय

Year Ender 2024: इस साल देश की 10 बड़ी राजनीतिक घटनाएं क्या रहीं? आप भी डाल लें एक नजर

Top Political Events In India: साल 2024 में राजनीतिक गलियारों में भी की हलचलें हुईं, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस साल लोकसभा चुनाव 2024, महाराष्ट्र और हरियाणा सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है।

3 min read
Dec 21, 2024
Narendra Modi

Year Ender 2024: दिसंबर के साथ ही अब साल 2024 भी समाप्त होने की कगार पर है और पूरा विश्व नए साल 2025 (New Year 2025) के स्वागत के लिए तैयार है। साल 2024 में राजनीतिक गलियारों में भी की हलचलें हुईं, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस साल लोकसभा चुनाव 2024, महाराष्ट्र और हरियाणा सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है। इस साल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। आइए साल 2024 में घटित होने वाली कुछ बड़ा राजनीतिक घटनाओं पर नजर डालते हैं-

1- लोकसभा चुनाव- इस साल 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। यह इस साल की बड़ी राजनीतिक घटनाओं में से एक है। इस बार आम चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले रहे है। लोकसभा चुनाव में NDA ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ उतरी थी वही मोदी (PM Modi) के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया था। जब लोकसभा चुनाव का परिणाम आया तो एनडीए 400 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन एनडीए ने सत्ता बरकरार रखी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस चुनाव में विपक्षी दलों की भी सीटें बढ़ी।

2- राहुल गांधी की वापसी- लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दो सीटों (वायनाड और रायबरेली) से चुनाव लड़ा। राहुल गांधी ने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन बाद में उन्होंने वायनाड (Wayanad) सीट छोड़ने का फैसला किया।

3- हरियाणा विधानसभा चुनाव- इस साल जो सबसे चौंकाने वाले परिणाम रहे वो हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के है। एक्जिट पोल में हरियाणा चुनाव में कांग्रेस (Congress) की जीत बताई जा रही थी, लेकिन परिणाम विपरित आए। बीजेपी ने अपनी सत्ता बरकरार रखी। बीजेपी ने नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को मुख्यमंत्री बनाया।

4- जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव- इस साल जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Election 2024) हुए। बता दें कि एक दशक बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुए। पूरे देश की इस चुनाव पर नजरें टिकी हुई थीं। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मिलकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उमर अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री बनाया गया। दरअसल, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 का दर्जा हटाए जाने के बाद यह पहला चुनाव हुआ।

5- हेमंत सोरेन गए जेल- झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के लिए 2024 का साल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। हेमंत सोरेन को जनवरी में कथित घोटाले के केस में जेल में डाल दिया गया। इसके बाद चंपई सोरेन (Champai Soren) को झारखंड का सीएम बनाया गया। बाद में हेमंत सोरेन को जमानत मिली और उन्होंने दोबारा झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला। इस पूरे घटनाक्रम में जो बड़ा हुआ वह चंपई सोरेन का जेएमएम से इस्तीफा देना और बीजेपी में शामिल होना था।

6- झारखंड में जेएमएम की जीत- झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव हुए। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर इंडिया गठबंधन ने अपनी सत्ता बरकरार रखी। जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जेएमएम ने 34 सीटें जीती और एक बार फिर झारखंड के हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बने।

7- केजरीवाल ने दिया इस्तीफा- इस साल दिल्ली की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम हुआ। अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दिया और उन्होंने आतिशी (Atishi) को दिल्ली का सीएम बनाया। आबकारी नीति घोटाला मामले में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कसम खाई थी कि दिल्ली की जनता द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद ही वह पद स्वीकार करेंगे।

8- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर काफी खींचतान रही। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री बदल गया। पहले जहां एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम थे तो वहीं इस चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाया गया।

9- प्रियंका गांधी का चुनावी पर्दापण- इस साल प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने राजनीति में सक्रिय रूप से पदार्पण किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। कांग्रेस नेता राहुल ने दोनों ही सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोडने का फैसला किया। राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट छोडने पर यहां पर उपचुनाव हुए। इस सीट पर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उतारा और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की और पहली बार संसद पहुंचीं।

10- नवीन पटनायक की हार- इस साल ओडिशा में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला। विधानसभा चुनाव में ओडिशा की राजनीति में महानायक कहे जाने वाले नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) के दल को हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी सरकार बनाई। प्रदेश में दशकों से सत्ता पर काबिज नवीन पटनायक को सरकार से बाहर होना पड़ा।

Updated on:
21 Dec 2024 05:46 pm
Published on:
21 Dec 2024 05:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर