राष्ट्रीय

सोनिया गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- राजनीति में आने का मकसद भी बताएं

सोनिया गांधी के बयान पर BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने पलटवार किया। उन्होंने सोनिया गांधी के राजनीति में आने के मकसद और शादी से पहले इटली में बिताए जीवन को लेकर सवाल उठाए।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 2:07 PM IST
Sonia Gandhi Book
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Photo-IANS)

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने सोनिया गांधी से सवाल किया कि अगर वह राजनीति में आने के पक्ष में नहीं थीं, तो फिर उन्होंने खुद राजनीति में कदम क्यों रखा? चंदोलिया ने कहा कि सोनिया गांधी को देश की सत्ता में आने के पीछे अपने मकसद और इरादों को भी स्पष्ट करना चाहिए।

'राजनीति में क्यों आईं, इसका जवाब दें सोनिया गांधी'

मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद चंदोलिया ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें राजनीति में आना पसंद नहीं था, तो उन्होंने खुद राजनीति में प्रवेश क्यों किया? उन्हें इस सवाल का जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि देश की सत्ता हासिल करने के पीछे उनकी क्या महत्वाकांक्षा थी और उनके इरादे क्या थे?

'अपनी जिंदगी के पुराने पहलुओं का भी जिक्र करें'

बीजेपी सांसद चंदोलिया ने सोनिया गांधी की निजी जिंदगी और उनकी जीवन यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी की कहानी किताब के माध्यम से लिखने का अधिकार है। सोनिया गांधी भी अपनी जीवन यात्रा को किताब में दर्ज कर सकती हैं, लेकिन उन्हें अपने अतीत के पहलुओं का भी उल्लेख करना चाहिए।

BJP सांसद ने सोनिया गांधी की शादी से पहले इटली में बिताए जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अपने शुरुआती जीवन के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए।

मंगलवार को भी जारी किया था वीडियो

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि जब राजीव गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इसके बिल्कुल पक्ष में नहीं थीं।

इस वीडियो में उन्होंने अपनी किताब के बारे में भी बात की। सोनिया गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी किताब पढ़ने के बाद कुछ लोगों की उनके बारे में राय बदल सकती है, जबकि कुछ लोगों की राय पहले से ज्यादा नकारात्मक भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों की अलग-अलग राय होती है। कुछ लोग मेरे बारे में अपनी राय बदल सकते हैं, जबकि कुछ की राय और खराब हो सकती है। 

Updated on:
28 Oct 2026, 2:07 PM IST
Published on: