राष्ट्रीय

विदेशी मेहमानों के सामने नंगा नाच, राहुल के घर पर हुई प्लानिंग: AI समिट में कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर भड़की BJP

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वर्कर्स ने अर्द्धनग्न होकर समिट पर हंगामा किया। यह प्रदर्शन ​इसलिए किया गया कि दुनिया के सामने भारत को शर्मिदा किया जाए।

2 min read
Feb 20, 2026
AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

Youth Congress Protest India AI Impact Summit 2026: देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई समित 2026 में शुक्रवार को यूथ कांग्रस के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। 8 से 10 कांग्रेस कार्यकर्ता क्यू आर कोड के जरिए भारत मण्डपम में प्रवेश कर गए। जैसे ही अंदर पहुंचे कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया और मंच के पास जाकर जोरदार हंगामा करने लगे। इस दौरान ये कार्यकर्ता अपनी शर्ट और बनियान दोनों ही उतार दिए। हालांकि बाद में उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार हमला बोला है।

इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

प्रदर्शन कर रहे सभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तिलक मार्ग थाने में ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस इनके खिलाफ एक्शन लेगी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कृष्णा हरि, राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस, कुंदन यादव, बिहार सचिव, अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष और नरसिम्हा यादव, तेलंगाना को हिरासत में लिया है।

'विदेशी मेहमानों के सामने नंगा नाच'

यूथ कांग्रस के कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिया समिट में कांग्रेस के लोगों ने शर्टलेस प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन देश के लिए शर्म की बात है। विदेशी महमानों के सामने कांग्रेस ने नंगा नाच किया है।

राहुल गांधी के घर पर हुई टॉपलेस प्रोटेस्ट की प्लानिंग

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वर्कर्स ने अर्द्धनग्न होकर समिट पर हंगामा किया। यह प्रदर्शन ​इसलिए किया गया कि दुनिया के सामने भारत को शर्मिदा किया जाए। उन्होंने कहा कि जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है, तो ऐसा बर्ताव सिर्फ उन लोगों के फायदे में है जो भारत को लड़खड़ाते देखना चाहते हैं। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस टॉपलेस होकर प्रदर्शन करने के लिए राहुल गांधी के घर पर योजना बनाई गई थी।

'पूरी ​दुनिया ने देखा कांग्रेस का नंगा नाच'

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस से ai समिट में प्रदर्शन करवाया। विदेशों से आए लोगों के सामने नंगा नाच किया गया, इससे देश शर्मसार हो गया। कांग्रेस कितनी नीचे कर सकती है, आज पूरी दुनिया ने देख लिया। AI समिट में अपनी सत्ता की लालसा की वजह से विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारकर नंगा नाच कर रही है।

जितेंद्र सिंह ने भी राहुल गांधी पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह कांग्रेस पार्टी की गहरी निराशा और हक जताने की भावना को दिखाता है। मिस्टर राहुल गांधी, सिर्फ़ सरकार पर हमला करने के लिए भारत की ग्लोबल रेप्युटेशन को कमज़ोर कर रहे हैं, क्या यह आपका कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का तरीका है? जब भारत की तरक्की रोकने के लिए हाल के ट्रेड एग्रीमेंट के बारे में गुमराह करने वाले दावे किए जा रहे हैं, तो आपकी पार्टी के सदस्यों ने एक मशहूर AI समिट में बिना शर्ट के मार्च करने का फैसला किया, ऐसा लगता है कि दुनिया के सामने 140 करोड़ भारतीयों की नेगेटिव इमेज बनाने के लिए। इस तरह के तरीके देश के लिए आगे की सोच की कमी को ही दिखाते हैं।'

Updated on:
20 Feb 2026 04:47 pm
Published on:
20 Feb 2026 04:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर