राष्ट्रीय

मेटा के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस में तोड़फोड़, मुंबई में भी विरोध

यूथ कांग्रेस के दो पदाधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर पाबंदी के विरोध में हैदराबाद में मेटा के दफ्तर में गमले फेंके और तोड़फोड़ की गई। मुंबई में भी प्रदर्शन।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 1:08 PM IST
rajasthan congress
कांग्रेस (फोटो- Ians)

Meta office in Hyderabad: तेलंगाना यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हैदराबाद में मेटा के दफ्तर में गमले फेंके और तोड़फोड़ की। वे यूथ कांग्रेस के दो पदाधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगी पाबंदियों का विरोध कर रहे थे।

हैदराबाद में क्या हुआ

प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष जक्किडी शिवचरण रेड्डी ने की। भारतीय यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं ने मेटा और केंद्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। उनका आरोप था कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर राजनीतिक दख़ल दिया जा रहा है। उन्होंने कुछ पोस्ट बहाल करने की मांग भी की। वीडियो में प्रदर्शनकारी दफ़्तर के गलियारों और कैफ़ेटेरिया के पास दौड़ते दिख रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता गमले तोड़ते भी नजर आए।

यूथ कांग्रेस ने मेटा को दी चेतावनी

भारतीय यूथ कांग्रेस के नेताओं ने एक्स पर पोस्ट करके मेटा से रीढ़ की हड्डी मजबूत रखने को कहा। यूथ कांग्रेस ने कहा कि हम मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दे रहे हैं। इस दौरान वह प्रतिबंधित अकाउंट व पोस्ट बहाल करे। मेटा पर आरोप लगाया गया कि वह विपक्ष की आवाज को दबा रहा है। विपक्षी नेताओं व लोगों के अकाउंट को ब्लॉक व सस्पेंड कर रहा है। यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी कि
मांगे न मानने पर मामला अदालतों से लेकर दफ्तर और सड़क पर उठाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मेटा ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के हैंडल पर पाबंदियां लगाई थीं।

Updated on:
21 Nov 2026, 1:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘शौचालय बनाने की बात पर संसद में उड़ाया था मजाक’, IIT खड़गपुर में पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा; सेमीकंडक्टर पर भी की बड़ी बात

माता-पिता आपस में थे चचेरे-ममेरे भाई-बहन, बेटी को हुई आनुवंशिक बीमारी, अब SC से लगाई गुहार

नीतीश सेतु पर विपक्ष को संजय झा का जवाब, बोले- गंगा पर गांधी, राजेंद्र बाबू और जेपी के बाद अब नीतीश के नाम पर पुल होना गौरव की बात

कर्नाटक के बेलगावी में गृह लक्ष्मी योजना के पैसों के लिए पोते ने की दादी की हत्या

महाराष्ट्र में बीजेपी की सीट पर 14,567 वोटरों के नाम कटवाने के लिए डाक से भेजे गए फॉर्म, जांच हुई तो सिर्फ 74 निकले सही