who is kamiya jani: यूट्यूबर काम्या जानी के जगन्नाथ मंदिर वाले वीडियो को लेकर हंगामा मच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीफ खाने वाली महिला को मंदिर के अंदर किसने घुसने की इजाजत दी। उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
फेसम यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर काम्य जानी का लेटेस्ट वीडियो यूट्यूब पर आने के बाद बवाल मच गया है। भारतीय जनाता पार्टी और ओडिशा की सत्ता काबिज बीजद उनका विरोध और गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, यूट्यूबर काम्या जानी ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल 'कर्ली टेल्स' पर 12वीं सदी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में जाकर एक वीडियो सूट किया था। जिसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया है। भाजपा का कहना है कि बीफ को प्रमोट करने वाली महिला को जगन्नाथ मंदिर के अंदर कैसे जाने दिया गया। इतना ही नहीं भाजपा ने उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की है।
मंदिर की संस्कृति के बारे में बनाया गया वीडियो
जानी ने वीडियो में श्री जगन्नाथ मंदिर की संस्कृति को दिखाया है। इसके अलावा अधिकारी से राजनेता बने वीके पांडियन को महाप्रसाद के महत्व, चल रही हेरीटेज कारिडोर प्रोजेक्ट और मंदिर के विकास से जुड़ी जानकारियों के बारे में बताते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने विरोध करते हुए कहा कि मंदिर अंदर कैमरा इस्तेमाल करने की इजाजत किसने दी? जबकि जन्नाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से कैमरे की इंट्री बैन है
[typography_font:14pt;" >मंदिर प्रशासन जारी किया बयान
वहीं, बवाल मचने के बाद श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन अपना बयान जारी किया है। मंदिर प्रशासन ने एक्स पर लिखा, "यूट्यूब इंफ्लूएंसर द्वारा मंदिर परिसर में कैमरा ले जाने के बारे में एक राजनीतिक पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर किसी के पास कोई सबूत है, तो वे पेश करें।" इसकी जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”