नीमच

कर ली थी दो मासूमों के साथ माता-पिता ने आत्महत्या, पुलिस नहीं तलाश पाई तीसरे आरोपी को

दबंगों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या

2 min read
Aug 03, 2018


नीमच. जिन आरोपियों को पुलिस पिछले दो माह से तलाश रही थी इनमें से दो तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। लेकिन एक आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है। ऐसा क्या कारण है कि इस तीसरे आरोपी को पकडऩे में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। जबकि पूरे घटनाक्रम के मुख्य सूत्रधार को पुलिस ने पहले पकड़ लिया।


आवश्यक दस्तावेज हुए बरामद

ये भी पढ़ें

कलयुगी बेटे ने अपने पुत्र और पुत्रबधू के साथ मिलकर अपनी मां को उतारा मौत के घाट

किसान परिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कृषि उपज मंडी अध्यक्ष निरंजन राजू तिवारी और उसके साथी कारूलाल पाटीदार की पुलिस रिमांड गुरुवार को समाप्त हो गई थी। पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया था। जहां से दोनों को 16 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद टीसी पंवार ने बताया कि नीमच कृषि उपज मंडी अध्यक्ष निरंजन राजू तिवारी और उसके साथी कारूलाल पिता राधाकृष्ण पाटीदार को 29 अगस्त को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया गया था। इस समयावधि में आरोपियों से पूरे प्रकरण को लेकर गहनता से पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा पीडि़त को जिस मोबाइल से फोन किया गया था। इसबारे में भी पूछताछ की गई। आरोपियों का कहना था कि उस मोबाइल को हमने फेंक दिया। जिस मोबाइल से पीडि़त को फोन लगाया गया था इसकी कॉल डिटेल पुलिस के पास मौजूद है। आरोपियों द्वारा मोबाइल फेंके जाने की वजह से साक्ष्य नष्ट करने की धारा भी अलग से लगाई जाएगी। आरोपियों से जमीन के संबंध में जो दस्तावेज उनके पास थे उन्हें बरामद किया गया है।

आरोपी तक नहीं पहुंची पुलिस
कृषि उपज मंडी अध्यक्ष और उसके दो साथियों की पताडऩा से परेशान होकर 17 मई 2018 को सुनील धानुक ने ग्राम कनावटी स्थित अपने भाई के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में दो माह बाद पुलिस निरंजन राजू तिवारी और कारूलाल पाटीदार को ही गिरफ्तार कर पाई। जिसने सुनील धानुक की जमीन पर क्रेसर लगाया था उसे तीसरे आरोपी कैलाश बैरागी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कहने को तो पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका।

भेजा जेल
किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मामले में गुरुवार को नीमच कृषि उपज मंडी अध्यक्ष निरंजन राजू तिवारी और उसके साथी कारूलाल पाटीदार को डीजे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को 16 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
- टीसी पंवार, एसडीओपी जावद

ये भी पढ़ें

तीन साल पहले बेटियों को फेंक दिया था नहर में, अब हॉस्टल से घर बुलाकर किया यह घिनौना काम

Published on:
03 Aug 2018 01:04 pm
Also Read
View All