
murder
सीतापुर. जिले में एक कलयुगी बेटे से अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां को बांके से काटकर बड़ी ही निर्ममता के साथ मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने का आरोप कलयुगी बेटे के साथ और पुत्रवधू और पुत्र पर भी लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फरार चल रहे आरोपियों की तालश शुरू कर दी है।
सोते समय गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार
ह्रदय विदारक घटना रामपुरकलां थाना क्षेत्र के भदेशिया गांव की है। यहां की निवासिनी 60 वर्षीय बिट्टी के तीन पुत्र है। मर्तक महिला ने अपनी पैतृक संपत्ति और जायदात को तीन बराबर हिस्सो में पुत्रों को दे दिया था। वृद्ध महिला बंटवारे के बाद अपने बड़े बेटे सोहन के साथ रहकर अपना गुजारा करती थी लेकिन सोहन को यह कतई बर्दाश्त नहीं था। बड़े बेटे सोहन और उसकी मां में आये दिन झगड़ा होता रहता था उसका कहना था कि बराबर बराबर तीनों बेटों के पास रहे वह अकेले उसका पालन पोषण नहीं कर सकता। इन्ही बातों को लेकर बीती रात बड़े बेटे सोहन ने अपनी मां को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई और बीती रात सोते समय बड़े बेटे सोहन ने अपने पुत्र और बहू की मदद से धारदार हथियार से अपनी मां का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद से सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात के सम्बंध में जब सीओ सिधौली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक के छोटे बेटे की तहरीर पर मृतक महिला के बड़े बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध संख्या 147 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।
Published on:
03 Aug 2018 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
