नीमच

ऐसा क्या हुआ कि मोबाइल लेकर दौड़ पड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

जिसे देखो मोबाइल लेकर दौड़ रहा था

2 min read
Sep 15, 2018
congress

नीमच. आज ऐसा नजारा देखने को मिला जहां अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ता मोबाइल लेकर दौड़ लगाते दिख रहे थे। हर कोई यह चाह रहा था कि उसके मोबाइल में सबसे पहले उसकी फोटो कैद हो। ऐसा कांग्रेस कार्यकर्ता क्यों कर रहे थे यहां पढ़ें।

सेल्फी लेने के लिए मची होड़
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के हर जिल में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, वरिष्ठ नेता महेश जोशी, रामेश्वर नीखरा, राजेंद्रसिंह गौतम आदि दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब तक समन्वय समिति के सदस्य 40 जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर चुके हैं। नीमच जिले में शनिवार को इसी उद्देश्य से समन्वय समिति के सदस्य यहां पहुंचे थे। भादवामाता में आयोजित कार्यक्रम 'पंगत से संगत' में शामिल हुए थे। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजङ्क्षसह के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर कार्यकर्ताओं में होड़ सी मच गई थी। पूर्व सीएम ने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी खिचवाई।
एक एक कार्यकर्ता से मिले, कान में सुनी बात
मंच से संबोधित करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं यहां सबके बीच समन्वय स्थापित करने के लिए आया हूं। प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनूंगा। इसके लिए मैं मुख्य गेट पर खड़ा हो जाऊंगा। आप एक एक करके मेरे पास आना और अपनी बात मेरे कान में कहते जाना। मैं सबकी बात सुनूंगा। उन्होंने ऐसा ही किया। पाटीदार धर्मशाला के मुख्यगेट पर खड़े होकर उन्होंने पहले मनासा फिर जावद और अंत में नीमच विधानसभा क्षेत्र से कार्य कार्यकर्ताओं की बात सुनी। जैसे जैसे कार्यकर्ता गेट से बाहर निकल रहे थे वे पूर्व सीएम के कान में अपनी बात कहते जा रहे थे। अब कान में क्या कह रहे थे यह तो पता नहीं लेकिन ऐसी चर्चा है कि कार्यकर्ता अपने चहेते नेता का नाम बोल रहे थे। यहां भी कार्यकर्ता पूर्व सीएम के साथ सेल्फी लेने से स्वयं का रोक नहीं पाए।
'पंगत' पर बैठ किया सबके साथ भोजन
पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, राजेंद्रङ्क्षसह गौतम, मुजिब कुरैशी, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल आदि ने पंगत से संगत कार्यक्रम के तहत आयोजित भोजन व्यवस्था के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। पंगत पर बैठकर सभी नेताओं ने आपसी समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें

अब सौहार्दपूर्ण माहौल में निकलेगा मोहर्रम पर जुलूस
Published on:
15 Sept 2018 11:19 pm
Also Read
View All