14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलावट पर बड़ी कार्रवाई, सवा तीन लाख की खाद्य सामग्री जब्त

घी-मावा सहित संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त, जिले में मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी
2 min read
Google source verification

नीमच

image

Ashish Pathak

Aug 14, 2026

neemuch news

neemuch news


नीमच. जिले में मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा टीम ने पिछले दो दिनों में शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान घी, मावा, इसबगोल सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 17 नमूने लिए। करीब 3 लाख 19 हजार 500 रुपए मूल्य की खाद्य सामग्री को अधिग्रहित अथवा जब्त किया गया।

ऑनलाइन खाद्य कारोबार की भी जांच

विभाग की टीम ने 12 अगस्त को एफएसएसएआई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिए स्टेशन रोड स्थित बालाजी गणेश मार्केट में कार्तिक एक्सपोर्ट का निरीक्षण किया गया। यहां विक्रय एवं पैकिंग के लिए रखे इसबगोल हस्क, मैथी पाउडर, कलौंजी पाउडर, शॉप पाउडर और जीरा के नमूने लिए गए। इसबगोल हस्क का शेष करीब 6 हजार 500 रुपए मूल्य का स्टॉक खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। संबंधित फर्म द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी खाद्य सामग्री बेचे जाने की जानकारी सामने आई। इसी दिन शिकायत के आधार पर भरभडिय़ा रोड स्थित श्री मारुति नमकीन भंडार का निरीक्षण किया गया। यहां बिक्री के लिए मावा लड्डू रखे मिले। मूंगफली के तेल से खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने मावा लड्डू, मूंगफली तेल, अजवाइन और सौंफ के नमूने लिए। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

घी के स्टॉक पर विभाग की नजर

टीम ने 13 अगस्त को हेमूकालानी चौराहा स्थित नाहर ट्रेडिंग कंपनी की जांच की गई। यहां प्योराश्योर ब्रांड का 4.5 लीटर और 900 एमएल पैकिंग वाला घी मिला। दोनों पैकिंग से नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए गए, जबकि करीब 41 हजार रुपए मूल्य का शेष स्टॉक अधिग्रहित किया गया। इसके बाद माणक टॉकीज के सामने नीमच सिटी रोड स्थित मावा भंडार का निरीक्षण हुआ। यहां भंडारित मावे में मिलावट की आशंका के चलते उसका नमूना लिया गया। शेष करीब 12 हजार रुपए मूल्य का मावा जब्त कर फ्रिज में सीलबंद कर दिया गया।

2.60 लाख रुपए का घी अधिग्रहित

इसी क्रम में बंगला नंबर 46 सीआरपीएफ रोड स्थित सागर सेल्स एजेंसी की जांच की गई। यहां श्री सरस ब्रांड का अलग-अलग पैकिंग में घी भंडारित मिला। टीम ने 900 एमएल, 450 एमएल, 200 एमएल, 15 किलोग्राम और 4.5 किलोग्राम पैकिंग से कुल पांच नमूने लिए। जांच पूरी होने तक शेष स्टॉक को विक्रय से रोकते हुए अधिग्रहित कर सीलबंद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा दो दिनों में लिए गए सभी 17 नमूने खाद्य विश्लेषक, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने तक संबंधित खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। अब इन नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा सहित खाद्य सुरक्षा टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।