नीमच

ठेले पर गणेश प्रतिमा ले जाता दिखा मुस्लिम शख्स, लोग बोले- ये है भाईचारे की तस्वीर

Neemuch News : नीमच जिले से एक दिल को छू लेने वाला दृश्य सामने आया है। यहां एक मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति ठेले पर भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर जाते दिखाई दिए हैं। लोग इन्हें गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बता रहे हैं।

less than 1 minute read
Aug 26, 2025
नीमच में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल (Photo Source- Viral Pictures)

Neemuch News : गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशभर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना और स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक दिल को छू लेने वाला दृश्य सामने आया है। यहां एक मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति ठेले पर भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर जाते दिखाई दिए हैं।

गर्मी और बरसात के बीच अपने ठेले पर सजी-धजी गणेश प्रतिमा को लेकर जाते हुए इस मुस्लिम व्यक्ति ने न सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्शित किया, बल्कि समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द्र का गहरा संदेश भी दिया। भगवान गणेश की मूर्ति के सिर पर अखबार से ढकाव किया गया था, ताकि धूप और बारिश से मूर्ति सुरक्षित रहे।

ये भी पढ़ें

लाड़ली बहना योजना में बड़ी धांधली! आवेदन प्रक्रिया बंद फिर भी जुड़ गए 42 हजार महिलाओं के नाम

गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक

स्थानीय लोगों ने इस दृश्य को गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बताते हुए कहा कि, यही भारत की असली पहचान है, जहां हर धर्म और समाज के लोग एक-दूसरे के त्योहारों और भावनाओं का सम्मान करते हैं।

हिंदू-मुस्लिम एकता की जीवंत मिसाल

गौरतलब है कि, नीमच और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने ठेले पर सुरक्षित ले जाना आपसी एकता और धार्मिक सद्भाव का अनूठा उदाहरण है। ये दृश्य सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की जीवंत मिसाल के रूप में साझा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

गणेश चतुर्थी पर सरकारी छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे सभी दफ्तर, रजिस्ट्री भी नहीं होगी

Published on:
26 Aug 2025 03:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर