नीमच

जब शादी की बात सामने आई तो युवती ने किया कुछ ऐसा

युवती ने लगाए आरोप ६ साल से कर रहा था गुमराह
2 min read
Mar 04, 2018
patrika
crime

नीमच. शादी का झांसा देकर पिछले ६ साल से शारीरिक संबंध बनाने का एक मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त युवती ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन लेकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकाने वाली बात तो यह रही कि युवती को १३ फरवरी तक यह पता ही नहीं चला कि युवक उसको गुमराह करता रहा है। अचानक युवक की ६ मार्च को शादी की जानकारी जब युवती को लगी तो उनसे पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
शनिवार दोपहर नीमच पहुंची २१ वर्षीय युवती ने पुलिस अधीक्षक के नाम दिए आवेदन में कहा कि मैं सिंगोली में रहती हूं। मैं बकरी चराने का काम करती थी। छह साल पहले जब मैं बकरी चराती थी तब सिंगोली निवासी दीपक उर्फ छगन पिता बलराम तिवारी मुझपर बुरी नीयत रखता था। धीरे धीरे उसने मेरे घर आना जाना शुरू कर दिया था। इस बीच मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसकी जानकारी मेरे परिवार वालों को लगी तो उन्होंने २०१४ में मेरा निकाह निम्बाहेड़ा में कर दिया था। इससे नाराज होकर दीपक ने मेरा तलाक करवा दिया। इसके बाद परिवार ने मेरा निकास कोटा कराया तो वहां भी दीपक ने वहां जाकर बताया कि जिससे तुम शादी करने वाले हो वो मेरी पत्नी है। इस कारण वहां से भी मेरा रिश्ता टूट गया। १३ फरवरी १८ को मुझसे कोर्ट मेरिज करने के लिए दीपक मुझे जावद लेकर गया था। वहां दिनभर इधर उधर घुमाने के बाद मुझे घर छोड़ गया था। इस बीच मुझे पता चला कि दीपक की ६ मार्च को शादी होने वाली है। मैं उससे मिलने गई तो वह मंदिर में शादी की पत्रिका चढ़ा रहा था। मैंने शादी का विरोध किया तो मेरे साथ दीपक ने मारपीट की। शनिवार को मेरे साथ हुई घटना की शिकायत करने मैं पुलिस अधीक्षक कार्यालय आई हूं। यहां मैंने दीपक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। पीडि़त युवती ने बताया कि मैं पूर्व में सिंगोली थाने पर भी आवेदन दे चुकी हूं, लेकिन अब तक दीपक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Published on:
04 Mar 2018 02:07 pm