
हनुमानगढ़.
जंक्शन पुलिस ने होली के दिन ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 17 जनों को गिरफ्तार किया। इनके पास से हजारों रुपए की जुआ रकम बरामद की। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक चन्द्रभान गुरुवार को पुलिस दल के साथ गश्त करते हुए गांव मक्कासर के चक दो केएनजे में पहुंचे तो वहां कुछ जने जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से सोहनलाल पुत्र बिशनाराम नायक निवासी वार्ड चार श्रीनगर, गोपीराम पुत्र बीरबलराम मेघवाल, सुरेश पुत्र मिश्रीलाल ओड निवासी दो केएनजे व शान मोहम्मद पुत्र अल्लाबख्श निवासी वार्ड दो नई खुंजा को गिरफ्तार किया।
तलाशी में इनके पास से 15130 रुपए की जुआ रकम बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मान ने अग्रसेन चौक के पास जुआ खेलते अकबर अली पुत्र हाकम अली, मुकदर अली पुत्र मोहम्मद सलीम व राजकुमार पुत्र नत्थूराम अरोड़ा निवासी वार्ड चार खुंजा को पकड़ा। इनसे जुआ रकम के रूप में 7000 रुपए बरामद हुए। एक अन्य कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मान ने चक दो केएनजे से राजेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश जाट, बाबूलाल पुत्र सुल्तानराम भाट निवासी आईटीआई कॉलोनी, सोनू पुत्र कृष्णलाल व बलजीत पुत्र निक्कूराम निवासी चक दो केएनजे को गिरफ्तार कर 1760 रुपए की जुआ रकम बरामद की।
सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह ने हाउसिंग बोर्ड में गश्त के दौरान दिनेश कुमार पुत्र पूर्णराम वाल्मीकि निवासी ढिल्लों कॉलोनी व अमित पुत्र मांगेराम निवासी लोको कॉलोनी को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इनसे 5200 रुपए की रकम बरामद की। इसी प्रकार हैड कांस्टेबल मदनलाल ने सतवीर सिंह पुत्र बोहड़ सिंह मजहबी सिख निवासी वार्ड 18 चक दो केएनजे, बचनाराम पुत्र पूर्णराम भाट व बृजाराम पुत्र पूर्णराम भाट निवासी आईटीआई बस्ती तथा गजेंद्र उर्फ गिन्नी पुत्र सुखविंद्र सिंह निवासी ढिल्लों कॉलोनी को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। इनसे 1700 रुपए की जुआ रकम बरामद की। इन सभी जुआरियों के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
Published on:
04 Mar 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
