नई दिल्ली

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर क्रैश में 14 यात्रियों में से 13 की मौत, DNA टेस्ट से होगी पहचान

तमिलनाडु में आज सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2021, 5:43 PM IST
13 died CDS Bipin Rawat Helicopter Crash, DNA test will identify
13 died CDS Bipin Rawat Helicopter Crash, DNA test will identify

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में आज सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 14 में से 13 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बता दें कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी। जानकारी के मुताबिक विमान में कुल 14 लोग सवाल थे, जिनमें से अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। खास बात यह है कि इस विमान में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी सवार थीं। बताया जा रहा है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिपिन रावत के परिजनों से मुलाकात की है।

रक्षा मंत्री इस हादसे को लेकर कल बयान जारी करेंगे। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद से राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं वायुसेना के अधिकारियों ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान Mi-17V5 के पायलट थे, जो सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 14 लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वह 109 हेलीकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर हैं।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में ज्यादा जानकारी सही समय पर साझा की जाएगी। इस दौरान सीडीएस बिपिन रावत के बारे में सवाल पूछे जाने पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि इस बारे में मंत्रालय सही समय पर साझा करेगा। बताया गया कि आज शाम साढ़े छह बजे सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक होगी। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तमिलनाडु में एक सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने रक्षा मंत्री को बताया कि विमान में सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी सवार थे। इसके बाद अभी कुछ ही देर पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस बिपिन रावत के परिजनों से मुलाकात की थी। अब जानकारी मिल रही है कि विमान सवाल 14 लोगों में से 13 की मौत हो गई है। हालांकि अभी शवों की पहचान नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि एक बचा शख्स पुरुष है। यह हादसे में मरने वाले लोगों के शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

Published on: