नई दिल्ली

33 फीसदी आरक्षण की मांग के लिए 10 लाख महिलाएं मोदी को भेजेंगी पोस्टकार्ड

महिला कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। मई और जून में दो महीने निरंतर चलने वाले इस अभियान के तहत देश की करीब 10 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजेंगी।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। महिला कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर देशव्यापी पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। मई और जून में दो महीने निरंतर चलने वाले इस अभियान के तहत देश की करीब 10 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजेंगी। इनमें मांग की जाएगी कि जुलाई में संसद के मानसून सत्र में विशेष प्रस्ताव लाकर लोकसभा की 543 सीटों पर ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाए और इसमें एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं के साथ ओबीसी महिलाओं को भी शामिल किया जाए।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देशभर में झूठ फैला रही है, लेकिन कांग्रेस सच्चाई के साथ उस झूठ को बेनकाब कर रही है। कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के पहले दिन भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर इसे तुरंत लागू करने की मांग की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को धोखा बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने दावा किया कि महिला आरक्षण बिल गिर गया, जबकि असलियत में वह परिसीमन बिल था, जिसे गिराकर विपक्ष ने देश के संविधान को बचाने का काम किया।

लांबा ने महिला सशक्तिकरण के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए याद दिलाया कि आज देश में अगर 15 लाख महिलाएं पंचायत प्रतिनिधि हैं, तो इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए थे। उन्होंने कहा कि देश में आधी आबादी को विधानसभाओं और लोकसभा में पूरा हक दिलाने के लिए कांग्रेस लगातार लड़ती रही है।

Updated on:
23 Apr 2026 11:37 am
Published on:
23 Apr 2026 11:33 am
Also Read
View All