नई दिल्ली

दिल्ली: 5 में से 4 परिवारों पर प्रदूषण का बुरा असर, हो रही गंभीर समस्याएं

दिल्ली में दिवाली पर हुए प्रदूषण से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। एक सर्वे में बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर में 5 में से 4 परिवार खराब हवा से समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2021, 8:02 PM IST
4 in 5 families affected by air pollution in delhi ncr
4 in 5 families affected by air pollution in delhi ncr

नई दिल्ली। सर्दियों की शुरुआत होते ही राजधानी दिल्ली की हवा प्रदूषित होने लगती है। वहीं इस बार दिवाली के मौके पर पटाखों पर प्रतिबंध होने के बावजूद हुई आतिशबाजी से पहले से खराब दिल्ली की हवा और बतदर हो गई है। हालात ये है कि दिल्ली के लोगों में प्रदूषण के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एक सर्व के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में 5 में से 4 या परिवार प्रदूषण से प्रभावित हैं।

लोगों को हो रही समस्या
दरअसल, इस सर्व में दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से पूछा गया कि प्रदूषण के चलते पिछले सप्ताह उन्हें किस तरह की समस्याएं हुईं। लोगों ने पूछा गया कि दिल्ली की हवा खराब होने से उन्हें किस तरह की बीमारियों या परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें 16 फीसद लोगों ने कहा कि वे गले की खरांस या सर्दी जुकाम से परेशान हैं। अन्य 16 फीसद लोगों ने कहा कि उनके आंखों में जलन हो रही है। जबकि 16 फीसद ने कहा कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि सर्वे में केवल 20 फीसद उत्तरदाताओं ने कहा कि प्रदूषित वातावरण से उन्हें कोई परेशानी नही है। इसके साथ ही 24 फीसद लोग ऐसे थे जिन्होंने सर्दी जुकाम के साथ-साथ आंखों में जलन का अनुभव किया। जबकि 8 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने प्रदूषण के कम से कम दो लक्षणों का अनुभव किया। लगभग 22 फीसद उत्तरदाताओं ने कहा कि वे या उनके परिवार में कोई न कोई व्यक्ति वायु प्रदूषण से संबंधित बीमारियों से परेशान हैं और डॉक्टर के पास या अस्पताल भी जा चुके हैं।

गौरतलब है कि इस सर्वे में 34 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। वहीं प्रश्न का जवाब देने वालों में 66 फीसद पुरुष और 34 फीसद महिलाएं शामिल हुई हैं। बता दें कि दिवाली की रात पटाखों के चलते दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई थी। आधी रात तक दिल्ली की हवा एक्यूआई 500 के स्तर के पार पहुंच गई थी। इसके बाद दो तीन दिन तक दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित रही, जिसका असर दिल्ली के लोगों में अभी तक देखने को मिल रहा है।

Updated on:
8 Nov 2021, 8:02 PM IST
Published on: