नई दिल्ली

दिल्ली : मौसम बदलते ही राजधानी में दिखने लगे सांप, बचाव दल ने उन्‍हें पकड़ कर ले गई, छोड़ देगी जंगल में

देश की राजधानी में बारिश होते ही नए मामले भी सामने आने लगे हैं। अब इलाकों में सांप दिखने लगे हैं। दिल्ली के दो क्षेत्र में शनिवार को सांप बरामद किया गया।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 8:01 PM IST
waterlogged
दिल्ली : मौसम बदलते ही राजधानी में दिखने लगे सांप, बचाव दल ने उन्‍हें पकड़ कर ले गई, छोड़ देगी जंगल में

नई दिल्ली : देश की राजधानी में बारिश होते ही नए मामले भी सामने आने लगे हैं। अब इलाकों में सांप दिखने लगे हैं। दिल्ली के दो क्षेत्र में शनिवार को सांप बरामद किया गया। एक मामला तुगलकाबाद का है तो दूसरा रोहिणी का। वाइल्‍ड लाइव के क्षेत्र में काम करने वाली एनजीओ वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने उन दोनों जगहों पर जाकर उन्‍हें पकड़ा।

तुगलकाबाद में मिला अजगर तो रोहिणी में नाग
एनजीओ की टीम जब तुगलकाबाद लालकुआं पहुंची तो उसे वहां 8 फीट लंबा अजगर मिला तो तो रोहिणी के इलाके में उसे 3 फीट लंबा नाग। कॉल मिलने पर एनजीओ की टीम जब तुगलकाबाद स्थित लाल कुंआ के नार्दर्न इलाके में पहुंची तो वहां उन्‍हें बाउंड्री वॉल के छेद में छिपा अजगर मिला। उसके बाद टीम रोहिणी स्थित प्रह्लादपुर गई तो वहां के एक कार्यालय के स्‍टॉफ रूम में छिपकर बैठा नाग मिला।

टीम इन्‍हें जंगल में छोड़ देगी
मिली खबर के अनुसार, अजगर और नाग फिलहाल एनजीओ के पास हैं और वह उन्‍हें जल्‍द ही जंगल में छोड़ आएगी। बता दें कि अजगर सांप जहरीला नहीं होता, पर नाग सांप जहरीले होते हैं।

एक हफ्ते पहले भी तीन सांप पकड़े गए थे
बता दें कि आबादी वाले इलाके में इस सीजन में सांप मिलने की यह पहली घटना नहीं है, एक हफ्ते पहले भी दिल्ली के 3 और इलाकों में सांप की सूचना मिली थी। बादली गांव स्थित एमसीडी हेल्थ सेंटर के मेडिकल सप्लाई रूम में 5 फीट लंबा नाग बरामद किया गया था। वहां भी एनजीओ की टीम के लोग आकर डेढ़ घंटे की मशक्‍कत के बाद उसे पकड़ पाए। दूसरा नाग लक्ष्मी बाई नगर स्थित सरकारी स्कूल में बरामद मिला था। इस 4 फुटे लंबे नाग को भी निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। तीसरा नाग जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में स्थित गर्ल्स विंग में बरामद हुआ था। इसके बाद वहां हड़कम्‍प मच गया था। वहां भी एनजीओ की टीम ने जाकर उसे पकड़ा।

Published on: