नई दिल्ली

पाकिस्तान: हिंदू मंदिर पर हमले में 50 गिरफ्तार, 150 से अधिक पर FIR

पाकिस्तान के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 150 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
2 min read
Aug 08, 2021
Feature image

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि मंदिर की सुरक्षा में नाकामी को लेकर पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस अधिकारयों को फटकार लगाई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में यह कार्रवाई की है।

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
इस मामले में चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान गुलजार अहमद ने कहा था कि मंदिर में तोड़फोड़ की घटना देश के लिए शर्मनाक है। पुलिस मूक दर्शक की तरह काम कर रही है, इससे देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूमिल हो रही है। साथ ही कोर्ट ने मंदिर की जल्द से जल्द मरम्मत का आदेश भी दिया था।

शीर्ष अदालत की फटकार के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मामले में 50 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मंदिर पर हमला करने के आरोप में 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ आतंकवाद और पाकिस्तान दंड संहिता (PPC) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मंदिर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

लाहौर से करीब 590 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में बुधवार को एक गणेश मंदिर पर भीड़ ने हमला किया था। उपद्रवियों ने मंदिर में आगजनी की और मूर्तियों को खंडित कर दिया। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों अदालत ने एक आठ साल के हिंदू बच्चे को रिहा कर दिया था, जिस पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया। बच्चे पर कथित रूप से मदरसे में पेशाब करने का आरोप था, बाद में बच्चे को गिरफ्तार कर लिया गया।

Published on:
08 Aug 2021 08:21 am
Also Read
View All
अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कायराना हरकत

‘चाकू नहीं था, साधुओं के अपमान पर सवाल किया तो समर्थकों ने पीटा’; पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले हैप्पी शर्मा का खुलासा

‘सिर कलम करने की धमकी, फिर भी दिए सिर्फ 4 पुलिसकर्मी’, पप्पू यादव के वकील का दिल्ली पुलिस पर आरोप

‘जय भीम’ का नारा सिर्फ दलितों के लिए नहीं’, अभिजीत दीपके ने कहा- बाबासाहेब अंबेडकर केवल दलित के नेता नहीं हैं

Pappu Yadav: पप्पू यादव के करीबी बोले- चप्पल के बाद चाकू से हमले की कोशिश, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप