नई दिल्ली

65वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड: श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस, तो विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है। श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस, तो विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार अवॉर्ड मिला है।

2 min read

नई दिल्ली। शास्त्री भवन स्थित पीआईबी कॉनफ्रेंस रूम में 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की गई। राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को बेस्ट हिन्दी फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं, दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। जबकि, विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार का अवॉर्ड मिला है। वहीं, न्यूटन में उत्‍कृष्‍ट अभिनय के लिए अभिनेता पंकज त्र‍िपाठी को स्‍पेशल मेंशन अवार्ड से नवाजा गया।

न्यूटन को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

इसके अलावा फिल्म एबेतु रमका को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। वहीं, के.गिरिधर झा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार दिया गया। असम की विलेज रॉकस्टार्स को बेस्ट फिल्म चुना गया है। मराठी फिल्म 'कच्चा लिंबू' को बेस्ट मराठी फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, मायूरक्षी को बेस्ट बंगाली फिल्म का अवॉर्ड मिला। बेस्ट असामी फिल्म 'इशु' रहा, जबकि बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड 'टू लेट' को दिया गया। बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड 'गाजी' को मिला, जबकि बेस्ट गुजराती फिल्म का अवॉर्ड 'धह' को मिला।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे विजेताओं को सम्मानित

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमिटी के चैयरमैन शेखर कपूर ने शुक्रवार को अवॉर्ड की घोषणा करते हुए कहा भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड 3 मई 2018 को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजेताओं को सम्मानित करेंगे। शेखर कपूर ने बताया है कि राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म न्यूटन को बेस्ट हिन्दी फिल्म चुना गया है। फिल्म न्यूटन को दो अवार्ड मिले हैं। न्यूटन के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड का ऐलान किया गया है।

इसके अलाव जो अवॉर्ड दिए गए वो निम्न हैं:-

बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड- फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के गाने 'गोरी तू लट्ठ मार' के लिए गणेश आचार्य को।
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड- दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' के लिए ए आर रहमान को।
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का अवॉर्ड- एस एस राज मौली की फिल्म बाहुबली-2 को।

Updated on:
13 Apr 2018 01:41 pm
Published on:
13 Apr 2018 12:41 pm
Also Read
View All
पीएम मोदी की अपील के बाद बदला दिल्ली का मिजाज, पेट्रोल पंपों पर छोटी हुईं कतारें, सोच-समझकर गाड़ियां निकाल रहे लोग

शादी के एक साल बाद महिला की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कहा- दहेज को लेकर बार-बार ताने मारना क्रूरता, पति पर चलेगा केस

NEET 2026: नीट परीक्षा रद्द होने पर भड़का आक्रोश; शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता

शादी के 6 दिन बाद ही पत्नी को मार डाला, बेड बॉक्स में सड़ रही थी लाश, दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

दिल्ली में अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स! जानिए FASTag और ANPR वाला नया सिस्टम कैसे करेगा काम