नई दिल्ली

अस्पताल में भर्ती हैं Aamir Khan की मां Zeenat Khan!

आमिर खान (Aamir Khan) की मां जीनत खान (Zeenal Khan) अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2022, 10:52 AM IST
अस्पताल में भर्ती हैं Aamir Khan की मां Zeenat Khan
अस्पताल में भर्ती हैं Aamir Khan की मां Zeenat Khan

इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की मां जीनत खान (Zeenat Khan) को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर की मां को दिल का दौरा पड़ा, जिसके उनको पास ही के एक अस्पताल में भर्तीय कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आमिर की मां उस समय पंचगनी स्थित अपने घर पर थीं। जब उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत महसूस होने लगी। दिलावी के मौके पर आमिर ने अपने घर पर ही अपनी मां के साथ दिवाली मनाई थी, जब उन्हें मां की सेहत के बारे में बता चला तो एक्टर ने उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि जीनत खान अब ठीक हैं। उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उसकी पल्स अब नॉर्मल है। साथ ही वे इलाज के लिए अच्छी रिस्पॉन्स भी दे रही हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि आमिर और उनका परिवार नहीं चाहता था कि उनकी मां की खबर पब्लिक के सामने आए, जिससे उनकी मां के स्वास्थ्य के पर कोई असर पड़े।

साथ ही उनकी मां के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की झूठीं और बेकार अटकलों वायरल की जाए। फिलहाल आमिर और उनका पूरा परिवार जीनत की देखभाल के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही मौजूद है और लगातार उनकी हेल्थ अपडेट ले रहे हैं। वहीं आमिर के काम की बाती की जाए तो, उनको लास्ट टाइन फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: क्या है 'मायोसाइटिस' बीमारी जिससे पीड़ित हैं Samantha Ruth Prabhu?


आमिर के साथ इस फिल्म में दूसरी बार एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) नजर आई थीं। दोनों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते फिल्म को थिएटर्स में लोग देखने पहुंचे ही नहीं। साथ ही फिल्म की कहानी को काफी बोरिंग तक बताया जा रहा था। बता दें कि आमिर की ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्ट हॉलीवुड फिल्म 'फ़ॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक थे।

यह भी पढ़ें: इस वजह से Salman Khan और बिग बॉस ने Shaleen Bhanot की लगाई क्लास

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन