नई दिल्ली

कोटखाई के गुड़िया रेप और मर्डर केस में आरोपी ने कबूला जुर्म, 25 अप्रैल को अदालत में दायर होगी रिपोर्ट

रेप और मर्डर केस में बड़ी कामयाबी मिली है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 2:12 PM IST
gudia rape murder case

नई दिल्ली। हिमाचल के कोटखाई गुड़िया (काल्पनिक नाम) रेप और मर्डर केस में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। सीबीआई ने नीलू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। नीलू मूलरूप से मंडी का रहनेवाला है। इसके बाद सीबीआई आरोपी को घटनास्थल पर भी ले गई। इसके अलावा जहां पर उसकी डेड बॉडी मिली थी, वहां पर आरोपी को ले जाया गया था।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिसफोर्स को तैनाया किया गया है। साथ ही शिमला पुलिस खुद अलर्ट पर है।

25 अप्रैल को रिपोर्ट होगी पेश

यहां आपको बता दें कि इस मामले में सीबीआई को 25 अप्रैल को अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दायर करनी है, ऐसे में कयास लगया जा रहा है कि इससे पहले दो दिनों के भीतर कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती है। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ का कहना का कहना है कि इस छानबीन पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट लगातार सीबीआई से स्टेटस रिपोर्ट मांग रहा है। इसलिए, 25 अप्रैल को अदालत में स्टेटस रिपोर्ट सौंपा जाएगा।


यह था मामला...

बता दें चार जुलाई, 2017 को हिमाचल के कोटखाई में एक छात्रा स्कूल से लौटते वक्त गायब हो गई थी। इसके बाद 6 जुलाई को कोटखाई के जंगल में बिना कपड़ों के उसकी लाश मिली थी। गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या करने की बात सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपी को गिरफ्तार किया था। इनमें राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, हलाइला गांव, सुभाष बिस्ट (42) गढ़वाल, सूरज सिंह (29) और लोकजन उर्फ छोटू (19) नेपाल और दीपक (38) पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से है। इनमें से सूरज की कोटखाइ थाने में 18 जुलाई की रात को हत्या कर दी गई थी। बाद में मामला सीबीआई के हाथ में चली गई और अब इस घटना में शामिल आरोपी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे लगातार पूछताछ जारी है।

Published on: