नई दिल्ली

तुम कहते हो हम मुसलमान हैं… दिल्ली में AIMIM नेता ने किसे सुनाई खरी-खोटी?

Shoaib Jamai: सोशल मीडिया पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी का मजाक बनाने पर दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने पाकिस्तानी की गजब बेइज्जती की है। शोएब जमई में कहा कि सबसे ज्यादा पोर्न देखने वाले पाकिस्तान का कोई ईमान नहीं है।

2 min read
Shoaib Jamai: तुम कहते हो हम मुसलमान हैं… दिल्ली में AIMIM नेता ने किसे सुनाई खरी-खोटी?

Shoaib Jamai: पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान पर हर तरफ से चौतरफा दबाव बना है। आतंकवाद को पालने-पोसने वाला यह देश अब खुद असहाय और बेबस नजर आने लगा है। एक ओर भारत ने जहां पाकिस्तान के पानी की सप्लाई रोककर उसे कड़ा संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त कर दिए। इससे पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। इसी क्रम में भारतीय नेताओं और आम नागरिकों ने भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की है।

अक्सर मोदी सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले ओवैसी ने इस बार देशहित में खुलकर पाकिस्तान की निंदा की। उन्होंने सरकार के फैसलों का समर्थन करते हुए पाकिस्तान की हरकतों को बेनकाब किया। इस बयान के बाद ओवैसी खुद पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया यूजर्स और कट्टरपंथी नेताओं के निशाने पर आ गए। इसपर अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने पाकिस्तान को आईना दिखाया है।

शोएब जमई की पाकिस्तान को खरी-खरी

दिल्ली AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान को तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा “आप खुद अपने देश के हालात पर गौर करें। लाल मस्जिद पर अपनी ही फौज ने गोलीबारी की, खैबर पख्तूनख्वा में नौजवानों की हत्या की गई। बलूचिस्तान में विद्रोह है, सिंध में अलगाववादी राजनीति चल रही है। पाकिस्तान के केवल पंजाब की हुकूमत बाकी प्रांतों पर जबरदस्ती थोपी जा रही है। क्या यही दो राष्ट्र सिद्धांत था?”

भारत के मुसलमानों की शान, पाकिस्तान के चेहरे पर तमाचा

जमई ने कहा "तुम कहते हो कि हम मुलसमान हैं, क्या तुम्हारे पास कोई नैतिकता है? क्या पाकिस्तान को कोई नैतिक अधिकार है कि वह भारत के मुसलमानों को उपदेश दे? भारत का मुसलमान गर्व से जीता है। विदेशों में ऊंचे पदों पर काम करता है। हम मक्का-मदीना में भीख नहीं मांगते। पाकिस्तान में तो उमरा पर जाते वक्त तक यह निर्देश देना पड़ता है कि भीख मत मांगना। क्या ये शर्मनाक नहीं है?” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में पाकिस्तानी अपनी पहचान छिपाते हैं, जबकि भारतीय मुसलमान अपनी पहचान पर गर्व करते हैं।

पाकिस्तान की सामाजिक और नैतिक स्थिति पर करारा प्रहार

जमई ने पाकिस्तान की सामाजिक विकृति की ओर इशारा करते हुए कहा “आपका देश हर मोर्चे पर असफल है। आपके यहां सबसे ज्यादा अपराध, धोखाधड़ी, और भ्रष्टाचार है। रातों-रात महिलाओं को नचवाया जाता है और सेना के अफसर तमाशा देखते हैं। यह सब आपको नहीं दिखता? क्या यही नैतिकता है? पाकिस्तान में सबसे बड़ी पोर्न इंडस्ट्री चल रही है। करप्शन, और धार्मिक कट्टरता का तो कोई जवाब ही नहीं है।?

सांप्रदायिक हिंसा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर निशाना

जमई ने यह भी कहा कि पाकिस्तान खुद अपने अल्पसंख्यकों को मार रहा है। ईसाइयों, शियाओं और सूफियों को निशाना बनाया जाता है। अफगानिस्तान और ईरान जैसे इस्लामी देशों से पाकिस्तान के संबंध खराब हैं। उन्होंने कहा “भारत का मुसलमान दूसरे की मस्जिद में बम नहीं फेंकता, लेकिन आप अपने देश में शिया-सुन्नी के नाम पर खून बहा रहे हैं। क्या आप खुद मुसलमानों के दुश्मन नहीं बन चुके हैं?”

Also Read
View All

अगली खबर