नई दिल्ली

फ्रांस व यूएई के साथ डेजर्ट नाइट में ताकत दिखाई वायुसेना ने

- अरब सागर पर भारतीय क्षेत्र में हुआ संयुक्त युद्धाभ्यास
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2024, 7:35 PM IST
airoplane_1.jpg
संयुक्त युद्धाभयास में शामिल भारतीय वायुसेना का मिड-एयर रिफ्यूलर व सुखोई विमान।

नई दिल्ली। आपसी तालमेल व परस्पर सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को अरब सागर के ऊपर भारतीय क्षेत्र में फ्रांस व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की वायुसेनाओं के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास किया। इस दौरान फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) और यूएई के विमानों ने अल धफरा हवाई अड्डे से उड़ान भरी तो भारतीय वायुसेना के विमान देश के विभिन्न वायुसेना ठिकानों से उड़कर युद्धाभ्यास में शामिल होने पहुंचे।

संयुक्त अभ्यास के दौरान वायुसेना की अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई ने मारक विमान मिग-29 व जगुआर तथा अवाक्स, मालवाहक विमान सी-130-जे व हवा से हवा में ईंधन भरने वाले विमान के साथ अपनी ताकत दिखाते हुए इस क्षेत्र में बढ़ती राजनयिक और सैन्य सामर्थ्य का प्रदर्शन किया। फ्रांस की से अभ्यास में शामिल होने के लिए राफेल लड़ाकू विमान और एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान तथा यूएई की वायु सेना के एफ -16 लड़ाकू विमान ने हिस्सा लिया।

वायुसेना के प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि संयुक्त अभ्यास के दौरान हुए आपसी सहयोग से तीनों देशों की वायु सेनाओं के बीच परिचालन संबंधी गतिविधियों, अनुभव और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान किया गया।

Published on: