नई दिल्ली

ऐश्वर्या के ‘जोधा-अकबर’ के लाल लहंगे को रखा जाएगा ऑस्कर म्यूजियम की प्रदर्शनी में

परदेश में हमारा वैभव : शिल्प कला के अद्भुत कौशल को देखेगी पूरी दुनिया

less than 1 minute read
Dec 26, 2024

मुंबई. अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय ने फिल्म ‘जोधा-अकबर’ (2008) में जो लाल लहंगा पहना था, वह 16 साल बाद अमरीका के ऑस्कर म्यूजियम में पहुंच गया है। इसे म्यूजियम की अगली प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट में म्यूजियम ने कहा, हम शिल्प कला के इस अद्भुत कौशल को दुनिया के सामने रखेंगे। फिल्म में ऐश्वर्या ने विशेष डिजाइन की ज्वेलरी के साथ कई लहंगे पहने थे। इनमें से शादी के एक सीन के लहंगे को ऑस्कर म्यूजियम ने प्रदर्शनी के लिए चुना है। इसे फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। लहंगे की खासियत इसकी बारीक जरदोजी कढ़ाई है, जो पुराने समय के पारंपरिक परिधानों को ध्यान में रखकर की गई। लहंगे में हीरे-जवाहरात के साथ भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर भी बनाया गया।

रानियों का परिधान

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंसेज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लाल रंग का लहंगा डमी पर दिखाया गया। एकेडमी ने कहा, यह बेहद आकर्षक डिजाइन है। प्राचीन समय की रानियां इसी तरह के परिधान पहनती होंगी। वीडियो में ‘जोधा अकबर’ के कुछ सीन भी हैं।

विरासत का प्रतीक

ऑस्कर म्यूजियम ने पोस्ट में लिखा, शादी का यह लहंगा आंखों को सुकून देने वाला है। यह सिर्फ फिल्म के लिए डिजाइन किया गया आउटफिट नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। यह भारत की प्राचीन कला का वैभव दिखाता है।

Published on:
26 Dec 2024 01:03 am
Also Read
View All

अगली खबर