नई दिल्ली

दिल्‍ली में बाढ़ का खतरा : सरकार ने कई इलाके के लोगों को घर खाली करने को कहा

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया है और यह लगातार ऊपर जा रहा है। इसके बाद सरकार सतर्क हो गई है।

2 min read
दिल्‍ली में बाढ़ का खतरा : सरकार ने कई इलाके के लोगों को घर खाली करने को कहा

नई दिल्ली : शनिवार की सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया है और यह लगातार ऊपर जा रहा है। इसके बाद दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है और उसने इससे निबटने की तैयारी शुरू कर दी है। यमुना के किनारे बसे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई इलाके के लोगों को घर खाली करने को कहा गया है। सरकार के निर्देश के बाद कई लोगों ने अपना घर खाली भी कर दिया है।

इन इलाकों में है ज्‍यादा खतरा
यमुना के किनारे स्थित न्यू उस्मानपुर, गांधी मंडू, यमुना पुस्ता और सोनिया विहार जैसे निचले इलाकों में इसका सबसे ज्‍यादा असर पड़ सकता है। इसलिए सरकार ने इन इलाकों में बने घरों को खाली करने का निर्देश जारी कर दिया है। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करने के बाद कई लोगों ने अपने घर खाली भी कर दिए हैं।

सरकार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने की कर रही तैयारी
दिल्‍ली सरकार में संबंधित विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके मद्देनजर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारियां कर रहा है। इसके लावा सभी इंजीनियरों और सेक्शन ऑफिसर को नियंत्रण कक्ष से नजदीकी नजर रखने को कहा गया है। साथ में त्वरित प्रतिक्रिया टीम को तैनात कर दिया गया है औश्र बचाव कार्य के लिए वाहनों के साथ तीन नौकाओं को भी लगया गया है।

हरियाणा लगातार छोड़ रहा है पानी
बता दें कि शनिवार को सुबह हरियाणा से पानी छोड़े जाने का बाद हथिनी कुंड से दोबारा 11 बजे 5,03,435 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी के साथ यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर दूसरी चेतावनी भी जारी कर दी गई। बता दें कि यमुना का जलस्तर 204.83 मीटर से जब ऊपर जाता है तो वह खतरे का निशान पार कर जाता है। वर्तमान में यमुना का जल स्तर 205.20 मीटर पहुंच गया है। यानी खतरे के निशान से 0.57 मीटर ऊपर यमुना में पानी बह रहा है और यह भी खबर है कि यमुना में जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें

चंद्र ग्रहण में भी नहीं बंद हुआ दिल्ली के कालकाजी मंदिर का कपाट, महंत ने बताई वजह
Published on:
28 Jul 2018 07:22 pm
Also Read
View All