
Amitabh Bachchan KBC: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने KBC की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सोशल मीडिया पर साझा किया, जिस पर CJP के आधिकारिक अकाउंट से सियासी तंज कसा गया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी पैंट की बेल्ट टूट गई थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत नाड़ा बांधकर स्थिति संभाली और लिखा- 'Saved' यानी 'बच गया'।
अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में बताया कि KBC की शूटिंग के दौरान उनकी पैंट की बेल्ट अचानक टूट गई। ऐसे में उन्होंने बिना देर किए पैंट का नाड़ा बांध लिया और स्थिति को संभाल लिया। उन्होंने इस पूरे वाकये को हल्के-फुल्के अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा किया। अमिताभ की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। इसी बीच CJP के 'Cockroaches of India' नाम के आधिकारिक अकाउंट ने उनकी पोस्ट को शेयर करते हुए तंज कसा।
CJP ने अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये इतना डर क्यों.. फिर खुलकर विरोध क्यों नहीं..?' CJP की इस टिप्पणी के बाद पोस्ट को लेकर सियासी चर्चा शुरू हो गई। संगठन ने अमिताभ बच्चन की सामान्य और निजी अनुभव वाली पोस्ट को अपने राजनीतिक सवाल से जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, अमिताभ बच्चन की मूल पोस्ट में किसी राजनीतिक मुद्दे या विरोध का कोई उल्लेख नहीं था। उनकी पोस्ट सिर्फ KBC की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना से जुड़ी थी।
अमिताभ बच्चन की KBC शूटिंग के दौरान बेल्ट टूटने वाली पोस्ट पर एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, 'अंकल, आपके गले के चारों ओर पड़ी फंदे की रस्सी कब ढीली होगी? ताकि आप महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोल सकें।' इस टिप्पणी के जरिए यूजर ने अमिताभ बच्चन पर तंज कसते हुए उनसे देश के मौजूदा मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने की बात कही।
अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर एक यूजर ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि विदेशी बेल्ट ने भले ही साथ छोड़ दिया, लेकिन देसी ‘रस्सी’ ने आखिरकार काम संभाल लिया और मुश्किल वक्त में बचा लिया। यूजर ने इस पूरे वाकये को ‘ओल्ड इज गोल्ड’ से जोड़ते हुए हंसी और तालियों वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।